Benelli TRK 502X बाइक.
Benelli TRK 502X का 220 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस है. फ्रंट व्हील 19-इंच और रियर में 17-इंच का व्हील दिया गया है. बाइक में ब्लॉक पैटर्न के टायर्स दिए गए जो शानदार ग्रिप देती हैं.
TRK 502 कंपनी की एडवेंचर टूरर बाइक है जिसमें कंपनी ने ज़्यादा से ज्यादा फीचर्स देने पर अपना ध्यान केंद्रित किया है. यह कंपनी की TRK रेंज में दूसरा मॉडल है और यह अधिक डेडिकेटेड ऑफ-रोड किट के साथ आता है. कंपनी का कहना है “हमें भारत में TRK 502X को BS-VI प्रारूप में लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है. बाइक की लॉन्चिंग पर Benelli इंडिया के मैनिजिंग डाइरेक्टर विकास झाबख ने कहा कि यह ऑफ-रोड राइडिंग परिस्थितियों से निपटने के लिए अधिक अनुकूल है.
जानिए बाइक के फीचर्स के बारे में नई TRK 502X के सेंटर में वही 500CC समानांतर-ट्विन मोटर है जो इसके रोड बेस्ड काउंटरपार्ट पर पाई जाती है.
यह 8500 rpm पर 47.5PS की अधिकतम शक्ति और 6000rpm पर 46Nm के पीक टॉर्क जेनरेट करता है. ट्रांसमिशन विकल्प में 6-स्पीड गियरबॉक्स शामिल है.
Benelli TRK 502X का 220 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस है. फ्रंट व्हील 19-इंच और रियर में 17-इंच का व्हील दिया गया है. बाइक में ब्लॉक पैटर्न के टायर्स दिए गए जो शानदार ग्रिप देती हैं.
यह भी पढ़ें: शैतानी समझदार : जानिए आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करके किसके लिए कही ये बात
Benelli TRK 502X के सस्पेंशन फीचर्स की बात करें, तो इसमें 50 मिलीमीटर का इनवर्टेड फॉर्क्स के साथ मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है.
इस बाइक की स्टॉपिंग पावर ट्विन 320 मिमी फ्लोटिंग डिस्क के साथ सामने की तरफ दो पिस्टन कैलिपर और रियर में एक पिस्टन कैलिपर के साथ सिंगल 260 मिमी डिस्क के साथ आती है. सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल ABS फीचर्स दिये गए हैं. कंपनी का मानना हैं कि अपने एंट्री-लेवल पर BS-VI TRK रेंज एडवेंचर-टूरिंग सेगमेंट में कंपनी के फुटप्रिंट को मजबूत करती रहेगी.