मध्य प्रदेश में जिस रफ्तार से कोरोना बढ़ रहा है, उससे सरकार के कान खड़े हो गए हैं. (File)
MP Covid 19 Update: मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देख स्वास्थ्य विभाग सतर्क. भोपाल लॉकडाउन की तैयारी में जुटा प्रशासन. कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर दिए जरूरी निर्देश.
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अब प्रशासन काफी सख्त कदम उठा सकता है. कोरोना की रोकथाम को लेकर खाद्य विभाग के प्रमुख सचिव फैज अहमद क़िदवई, डीआईजी शहर इरशाद वली और कलेक्टर अविनाश लवानिया ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक ली. बैठक में धारा 144 का सख्ती से पालन करवाने और बिना मास्क घूम रहे लोगों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए.
फ्रंट लाइन वर्कर्स को करना होगा टारगेट पूरा
बैठक में कहा गया कि फ्रंट लाइन वर्कर्स को दैनिक वैक्सीनेशन का टारगेट पूरा करना होगा. वे शहर के इलाकों में घूम कर लोगों को कोविड 19 का टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें. लोगों के दिमाग से डर निकालें, ताकि शत प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगाई जा सकें.मरने वालों का आंकड़ा 3900 के पार
माना जा रहा है कि टेस्टिंग बढ़ने से भी संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है. दो दिन पहले तक 18 हजार तक टेस्ट हो रहे थे, लेकिन 18 मार्च को संख्या बढ़ा कर 20,770 की गई. ऐसे में संक्रमितों की संख्या भी बढ़ गई. पिछले 24 घंटे में 7 मरीजों की मौत हुई है. इससे पहले 20 जनवरी को 8 संक्रमितों की मौत हुई थी. इसके बाद मौतों का आंकड़ा लगातार कम हो रहा था, लेकिन 18 मार्च को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा अलावा कम प्रभावित जिले उमरिया, शाजापुर और खंडवा में 1-1 मरीजों की मौत हुई. प्रदेश में अब तक कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 3900 के पार हो चुका है.