विराट कोहली ने कहा था कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगे (PIC:AP)
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली कुछ समय के लिए मैदान से बाहर चले गए थे. दरअसल फील्डिंग के दौरान उन्होंने गलत तरीके से गेंद फेंका था
दोनों टीमों की नजर अब पांचवें और निर्णायक मैच में जीत हासिल करने पर है. मगर पांचवें मैच से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली की फिटनेस पर सवाल उठने लगे हैं. दरअसल चौथे मैच के दौरान कोहली कुछ समय के लिए मैदान से बाहर चले गए थे.
कोहली ने दिए थे संकेत
जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या निर्णायक मैच के लिए कोहली पूरी तरह से फिट हैं. हालांकि कोहली ने संकेत दिए थे कि वह फिट होंगे और आखिरी मैच में टीम की कप्तानी करेंगे. कोहली ने कहा था कि चौथे मैच में फील्डिंग के दौरान मैं गेंद के लिए भागा.यह भी पढ़ें :
हार्दिक पंड्या को कम बैटिंग देकर केकेआर जैसी गलती तो नहीं कर रही टीम इंडिया?
मैंने डाइव लगाई और इसे फेंक दिया. मैं सही पोजीशन में नहीं था. मैं मैदान से बाहर चला गया था, इससे पहले मैं इनर रिंग में फील्डिंग कर रहा था. तापमान गिरने से आपका शरीर सख्त हो जाता है. इसीलिए मैं इसे एक झटके या चोट नहीं बनाना चाहता था. कोहली ने कहा कि यह ज्यादा गंभीर नहीं है. मुझे शनिवार के दिन तक ठीक होना होगा, मैच शाम को है. इसीलिए एक स्मार्ट फैसला लिया.