शिखर धवन ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में महज 4 रन बनाए थे (Shikhar Dhawan/Instagram)
शिखर धवन (shikhar dhawan ) का बल्ला हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में नहीं चल गया था, जिसके बाद से ही वह टीम से बाहर हैं
धवन ने अपने पिछले टी20 मैच में महज 4 रन बनाए थे. इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. दूसरे मुकाबले में उनकी जगह ईशान किशन को मौका मिला था और ईशान ने अपने पहले ही मैच में अर्धशतक जड़ दिया था. इस शानदार पारी की बदौलत ईशान को तीसरे टी20 में भी मौका दिया गया.

यह भी पढ़ें : India vs England Match Preview: निर्णायक मुकाबले में होगी बादशाहत की जंग, भारत-इंग्लैंड की नजरें सीरीज जीत पर
हालांकि चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मैच से ईशान बाहर हो गए थे और उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को मैदान पर उतारा गया. जहां सूर्यकुमार ने 31 गेंदों पर 57 रन की तेज तर्रार पारी खेली. हालांकि धवन को टी20 में वापसी के लिए अब इंतजार करना होगा.
भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले की बात करें तो विराट कोहली की टीम की कोशिश आखिरी टी20 मैच में जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम करने की है. भारत ने अब तक सीरीज में बेपरवाह रवैया अपनाया है और पांचवें मैच का परिणाम जो भी रहे, विश्व कप के लिए उसकी तैयारियां सही दिशा में आगे बढ़ती दिख रही हैं.