भारत ने अब तक सीरीज में बेपरवाह रवैया अपनाया है और पांचवें मैच का परिणाम जो भी रहे, विश्व कप के लिये उसकी तैयारियां सही दिशा में आगे बढ़ती दिख रही हैं. विश्व कप इस साल के आखिर में भारत में ही खेला जाना है. विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इससे पहले हर तरह की परिस्थितियों में पार पाने में नाकाम रही थी लेकिन उसे अब ईशान किशान और सूर्यकुमार यादव के रूप में तुरुप के इक्के मिले हैं. इन दोनों ने अच्छी पारियां खेलकर टीम को नये विकल्प उपलब्ध कराये हैं.
भारत की संभावित प्लेइंग XI:
रोहित शर्मा, ईशान किशन, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल.इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI: ऑयन मॉर्गन (कप्तान), जोस बटलर, जेसन रॉय, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, मोईन अली, आदिल राशिद, रीस टॉपले, क्रिस जॉर्डन, मार्क वुड, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, सैम बिलिंग्स, जॉनी बेयरस्टो, जोफ्रा आर्चर.
कहां देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट?
भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.
कहां देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और इंग्लैंड के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो टीवी और हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
कब खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मैच 20 मार्च (शनिवार) को खेला जाएगा.
कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (मोटेरा क्रिकेट ग्राउंड) में खेला जाएगा.
कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.00 बजे शुरू होगा. टॉस शाम 6.30 पर होगा.
कैसी रहेगी नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच
रिनोवेशन के बाद यह पहला मौका है, जब नरेंद्र मोदी स्टेडिय में टी20 मैच हो रहे हैं. हालांकि इस मैदान पर जनवरी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नॉक आउट मैच खेले जा चुके हैं. इस मैदान की पिच स्पिनरों की मददगार नजर आ रही है.
कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम
अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हालांकि, शाम के वक्त 29-33 डिग्री तापमान होने की वजह से मौसम सुहाना होगा.