IPL 2021: खिलाड़ियों को लग सकता है कोरोना का टीका, फ्रेंचाइजी ने बीसीसीआई से की मांग

IPL 2021: खिलाड़ियों को लग सकता है कोरोना का टीका, फ्रेंचाइजी ने बीसीसीआई से की मांग


दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल फाइनल में जगह बनाई थी. (Delhi Capitals/Instagram)

आईपीएल (IPL 2021) के मौजूदा सीजन के दौरान खिलाड़ियों सहित लीग में शामिल सभी लोगों को कोरोना का टीका लग सकता है. एक फ्रेंचाइजी की ओर से बीसीसीआई (BCCI) से ऐसी मांग की गई है.

नई दिल्ली. कोरोना के कारण आईपीएल (IPL 2021) का मौजूदा सीजन सिर्फ 6 वेन्यू पर खेला जाएगा. एक टीम को 4 वेन्यू पर जाना है, ताकि खिलाड़ियों को कम से कम यात्रा करनी पड़ी. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स (IPL 2021) ने बीसीसीआई और सरकार से अनुरोध किया है कि खिलाड़ियों को कोरोना का टीका लगाया जाए. लीग की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है. 30 मई को फाइनल खेला जाएगा. सभी टीम बायो बबल में रहेंगी. इस कारण खिलाड़ी किसी से नहीं मिल सकेंगे.

दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ विनोद बिष्ट ने कहा, ‘टीका हमारे दिमाग में सबसे ऊपर है. खिलाड़ियों को एक शहर से दूसरे शहर में जाना होगा. इस कारण हमने बीसीसीआई से अनुरोध किया है. बोर्ड इसे लेकर सरकार से अनुरोध कर सकता है, लेकिन इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है.’ उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि सरकार इसे प्राथमिकता के तौर पर लेगी. ओलंपिक के खिलाड़ियों को पहले ही प्राथमिकता की लिस्ट में शामिल किया गया है. ऐसे में सरकार इस इवेंट को भी मदद देगी.

हालांकि उन्होंने कहा कि प्राथमिकता केवल खिलाड़ी नहीं होने चाहिए. स्टाफ, ब्रॉडकास्टिंग टीम सहित सभी को टीका लगना चाहिए. उन्होंने बोर्ड को इस कठिन समय में भी इवेंट कराने के लिए धन्यवाद दिया. विनोद बिष्ट ने कहा, ‘इवेंट में शामिल सभी के पास रोज नए चैलेंज आ रहे हैं. हमें पूरा भरोसा है कि बीसीसीआई इन सभी परेशानियों से अच्छी तरह से पार पा लेगा. इतने बड़े टूर्नामेंट का बोर्ड के पास वैकल्पिक प्लान भी होगा.’

यह भी पढ़ें: IPL 2021: भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी बिना क्वारंटाइन के बायो बबल में जा सकेंगे, बीसीसीआई ने दी अनुमतियह भी पढ़ें: IND vs ENG: दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज फेल, आज ऐसे कर सकता है टीम इंडिया की मदद

यूएई जैसा मॉडल हमारे यहां नहीं हैं

पिछली बार आईपीएल के मुकाबले यूएई के तीन मैदान पर खेले गए थे. सभी टीम एक ही जगह पर ठहरी हुई थीं. इस पर उन्होंने कहा कि हमारे यहां इस तरह का मॉडल नहीं था, जिसका बीसीसीआई उपयोग कर सके. इस बार कोई टीम अपने घरेलू मैदान पर नहीं खेलेगी. ऐसे में मौजूदा सीजन सबसे ज्यादा चैलेंजिंग होगा. आईपीएल का ओपनिंग मुकाबला 9 मई को चेन्नई में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा. पिछली बार फाइनल में मुंबई ने दिल्ली को हराकर पांचवीं बार खिताब जीता था.








Source link