- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Call For Refund Of 5 Thousand Rupees, Received The Link In Return, 50 Thousand Was Removed From The Doctor’s Account As Soon As He Clicked.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियरएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो- डॉक्टर से ठगी के मामले में क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है, जिन खातों में ठगी गई रकम का ट्रांजेक्शन हुआ है उनकी डिटेल निकाली जा रही है
- शनिवार को हुई शहर की प्रतिष्ठित महिला डॉक्टर के साथ ठगी
- क्राइम ब्रांच थाना में पुलिस ने दर्ज की है FIR
शहर की एक महिला डॉक्टर को ऑनलाइन शॉपिंग करना महंगा पड़ गया है। कुछ दिन पहले ऑनलाइन एक प्रॉडक्ट मंगाया था। 5 हजार रुपए तो अकाउंट से कट गए, लेकिन सामान नहीं आया। शनिवार को डॉक्टर ने वेबसाइट पर जाकर चीटर लिखा तो कस्टमर केयर से कॉल आया। 5 हजार रुपए के रिफंड के लिए एक लिंक भेजी गई। लिंक पर क्लिक करते ही डॉक्टर के खाते से 50 हजार रुपए निकल गए। घटना की शिकायत जिले के क्राइम ब्रांच थाना में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चेतकपुरी विजय नगर निवासी डॉ. संध्या आहूजा, पुलकित बाल चिकित्सालय का संचालन करती है। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वेबसाइट का एड देखा। इसमें समर मेला और लाबेल सूट नाम की दो वेबसाइट पर अच्छे ऑफर चल रहे थे। डॉक्टर ने लाबेल सूट से एक गाउन और कुछ अन्य ड्रेस ऑर्डर की थीं। उनके खाते से एडवांड पैमेंट में 5000 रुपए भी कट गए थे। पर उनका प्रॉडक्ट नहीं आया।
जब सामान नहीं आया तो गुस्से में उन्होंने वेबसाइट के मैसेज ऑपशन में जाकर पोस्ट कर दिया कि अपकी सर्विस बहुत खराब है। साथ ही चीटर भी लिखा। इस पर शनिवार को उनके पास एक कॉल आया और कॉल करने वाले ने कहा कि आपके मैसेज से कंपनी की बदनामी हो रही है। आप को एक लिंक भेज रहे हैं उसे ओपन करो तत्काल आपका एडंवास रिफंड किया जा रहा है। उसके बाद अपने मैसेज हटा लेना। इसके लिए उसने एक लिंक भेजी। लिंक ओपन करने के कुछ ही मिनट बाद उनके खाते से 49 हजार 851 रुपए निकल गए। ठगी का अहसास होते ही वह क्राइम ब्रांच पहुंची और मामले की शिकायत की। क्राइम ब्रांच ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।