कोरोना को बुलावा: लोग बरत रहे लापरवाही, बाजारों में लोग न तो मास्क रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं

कोरोना को बुलावा: लोग बरत रहे लापरवाही, बाजारों में लोग न तो मास्क रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बाजारों में लोग रविवार को बिना मास्क पहने घूमते रहे।

  • प्रदेश में बढ़ रहा कोरोना मरीजों का ग्राफ
  • भिंड में अब तक 14 पॉजिटिव मिल चुके मरीज

भोपाल, इंदौर, जबलपुर में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शनिवार रात से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन लगाया गया है, लेकिन भिंड जिला कोरोना वायरस को लेकर लोग लापरवाह हैं। यहां के बाजारों में कोरोना से बचाव को लेकर सतर्कता नहीं अपनाई जा रही। लोगों के चेहरे पर अब तक मास्क नहीं लग सके हैं। वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जा रहा।

भिंड में भी दूसरे शहरों की तरह कोरोना रिटर्न हो चुका है। पिछले कुछ दिनों में मालनपुर समेत भिंड शहर में 14 मरीज मिले चुके हैं। इस तरह अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से प्रशासन के अफसरों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा कोरोना से बचाव को लेकर धारा-144 लागू कर दी है। रविवार को शहर के बाजारों में इसका असर देखने को नहीं मिला। बाजार हर रोज की तरह खुले। लोगों की भीड़ रही। लोगों ने खरीदारी की। कहीं भी मास्क लगाने का सख्ती से पालन नहीं हुआ। दुकानदारों द्वारा प्रतिष्ठानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर नहीं आए। सैनिटाइजर का उपयोग भी अब दुकान या प्रतिष्ठानों पर आम जनों के लिए नहीं हो रहा है।

अर्थदंड की कार्रवाई अब तक नहीं

प्रशासन ने भले ही लोगों को काेरोना से बचाव को लेकर गाइडलाइन पुन: सख्ती से लागू होने की बात कही, लेकिन गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा। गाइडलाइन का पालन कराने का जिम्मा एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, थाना प्रभारी को सौंपी गई है। रविवार को अवकाश के दिन शहर के हर बाजार में खरीदारों की भीड़ रही कही भी नियमों का पालन नहीं किया गया और ना ही अफसर नियमों का पालन कराने को लेकर नजर आए।

वैक्सीनेशन को लेकर भी जागरूकता का अभाव

सरकार द्वारा बुजुर्ग और 45 साल से अधिक की उम्र के बीमार रहने वाले लोगों को वैक्सीनेशन कराए जाने के निर्देश दिए हैं। लोग, अब तक वैक्सीनेशन को लेकर जागरूक नहीं हुए। 60 साल से अधिक उम्र के लोग भी कम ही वैक्सीनेशन के लिए आ रहे हैं। यही स्थिति उन लोगों की है, जो गंभीर बीमारी से पीड़ित है। वे स्वयं प्रेरणा से आगे आकर वैक्सीनेशन नहीं करा रहे हैं।

व्यापारी भी गाइडलाइन के पालन कराने के पक्ष में

व्यापारी प्रवीण कुमार बल्लू का कहना है, प्रदेशभर में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। जिले में भी मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में गाइडलाइन का पालन सख्ती से होना चाहिए। जिन लोगों ने कोरोना की वजह से अपनों को खोया है, वे लोग बीमारी को समझते हैं, इसलिए सतर्कता अपनाना जरूरी है। व्यापारी चंदू शर्मा का कहना है कि कोरोना ऐसा वायरस है, जो नजर नहीं आता है, लेकिन एक बार किसी के संपर्क में आया, तो उसे जीवन और मौत के बीच में खड़ा कर देता है, इसलिए सख्ती से बचाव को लेकर नियमों का पालन करना होगा।

खबरें और भी हैं…



Source link