क्रूरता: फालिया लिए हुए व्यक्ति को घुमते हुए देख डर गया 3 वर्षीय बालक, चिल्लाया तो काट दी गर्दन

क्रूरता: फालिया लिए हुए व्यक्ति को घुमते हुए देख डर गया 3 वर्षीय बालक, चिल्लाया तो काट दी गर्दन


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

आलीराजपुर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जंगल से मृत बालक को लाते हुए परिजन।

  • आजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम छोटा भावटा का मामला, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

जंगल में पगडंडी के रास्ते पर 3 वर्षीय बालक ने एक व्यक्ति को फालिया हाथ में लिए हुए घूमते देखा तो वो डर गया। उसे देखकर बालक चिल्लाया तो इस व्यक्ति ने फालिए से उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार शाम करीब 5 बजे थाना आजादनगर क्षेत्र के ग्राम छोटा भावटा का है। फरियादी दिलीप पिता जामसिंह निवासी छोटा भावटा ने रिपोर्ट की थी कि उसका भाई इंदरसिंह खेत में बकरियां चरा रहा था। साथ में छोटे भाई महेंद्र का लड़का रोविंद्र पिता महेंद्र बामनिया (3) भी था, जो कुछ दूरी पर खेत में पगडंडी रास्ते पर खेल रहा था। तभी रास्ते से आरोपी नानकिया हाथ में फालिया लिए हुए वहां से गुजर रहा था। उसे देखकर रोविंद्र डरकर चिल्लाया तो आरोपी ने कहा कि क्यों चिल्लाया तेरी मुंडी उडा दुंगा।

इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की नियत से गर्दन पर फलिया मारा, जिससे रोविंद्र की गर्दन कटकर खून निकलने लगा और वह नीचे गिर गया। फरियादी व उसका भाई इंदरसिंह दोनों चिल्लाए व बच्चे को देखने दौड़े तो आरोपी नानकिया उसके घर तरफ फालिया लेकर भाग गया। घटना में रोविंद्र की मौत हो गई। आजादनगर पुलिस ने धारा 302 भादवि के तहत आरोपी नानकिया के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया था। पुलिस ने त्‍वरित कार्यवाही करते हुए शनिवार देर शाम आरोपी नानकिया को गांव से ही गिरफ्तार कर न्‍यायालय में पेश किया गया।

खबरें और भी हैं…



Source link