टीचर का टार्चर: स्कूल प्रांगण में छात्रों को लाइन में लगाकर शिक्षक ने पीटा; थाने पहुंचने के बाद मामले में हो गया समझौता

टीचर का टार्चर: स्कूल प्रांगण में छात्रों को लाइन में लगाकर शिक्षक ने पीटा; थाने पहुंचने के बाद मामले में हो गया समझौता


  • Hindi News
  • Mp
  • Local
  • Chhindwara
  • In The School Yard, The Teacher Beaten The Students By Putting Them In Line; Agreement Reached In The Case After Reaching The Police Station

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

छिंदवाड़ा5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुछ छात्रों के हाथों पर पिटाई से इस तरह निशान बन गए।

  • हरई के हायर सेकंडरी स्कूल में पिटाई करने वाले शिक्षक ने भी स्वीकारा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं
  • शिक्षक ने दी सफाई, छात्राओं के सामने छात्रों ने अपशब्दों का किया उपयोग

कक्षा में छात्रों का चिल्लाना एक शिक्षक को इतना अधिक नागवार गुजरा कि उसने सभी को स्कूल प्रांगण में लाइन से खड़ा कर पीट दिया। छिंदवाड़ा जिले के हरई हायर सेकंडरी स्कूल के इस घटनाक्रम का मामला थाने भी पहुंचा लेकिन वहां समझौता हो गया। पिटाई करने वाले शिक्षक ने भी स्वीकारा लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हरई में उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल के सामने लाइन से खड़े स्कूली छात्रों को टीचर एक के बाद रूल से पिटाई करते वायरल वीडियो में नजर आ रहे है। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो किसी स्कूली छात्र ने ही बनाया था। घटनाक्रम 19 मार्च शुक्रवार का है। दोपहर में उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल की क्लास लगी हुई थी। एक क्लास रूम में शिक्षक नहीं होने की वजह से छात्र शोर कर रहे थे। एग्रीकल्चर के व्याख्याता विष्णु चौकसे से छात्रों द्वारा किया जा रहा शोर सहन नहीं हुआ। चौकसे ने शोर कर रहे छात्रों को क्लास रूम से बाहर निकाल कर खड़ा कर सभी की पिटाई की। व्याख्याता विष्णु चौकसे का कहना है एक क्लास रूम मे बैठे कुछ छात्र, छात्राओं के सामने अपशब्द बोल रहे थे। ऐसी आवाज मुझे सुनाई दी। मुझसे रहा नहीं गया मैंने गलती किसकी है पता लगाने के लिए कुछ छात्रों को बाहर निकालकर पिटाई की थी। छात्रों के परिजन ने पिटाई से नाराज होकर हराई थाने में मामले की शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में आपसी सुलह हो गई है।

खबरें और भी हैं…



Source link