नशे में विवाद: गालीगलौज करने से मना किया तो धारदार हथियारों से हमला कर किया हत्या का प्रयास

नशे में विवाद: गालीगलौज करने से मना किया तो धारदार हथियारों से हमला कर किया हत्या का प्रयास


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

  • देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम सिलारी की वारदात, आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार

देवरी थाना के ग्राम सिलारी में शराब के नशे में गालीगलौज करने से मना करने की बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी दो भाइयों ने एक व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट में यह व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है। सूचना के अनुसार फरियादी विनोद पिता निरपत सेन निवासी सिलारी घर की ओर जा रहा था। तभी शराब के नशे में आरोपियों ने गालीगलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना किया तो विवाद बढ़ गया। हालांकि ग्रामीणों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ लेकिन दूसरे दिन आरोपी मुलू पिता रघुनाथ पटेल अपने भाई बैजनाथ पिता रघुनाथ पटेल निवासी सिलारी के साथ पहुंचा और विनोद पर कतरना, लाठियों से हमला कर दिया। मारपीट होते देख ग्राम में हड़कंप मच गया। लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। वहीं कतरना लगने से विनोद घायल हुआ।

मामले में विनोद ने देवरी थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मुलू और बैजनाथ के खिलाफ धारा 341, 294, 323, 506, 307, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी मुलू और बैजनाथ को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। देवरी थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने बताया नशे में गालीगलौज करने से मना करने की बात पर आरोपियों ने विनोद पर हमला किया था। प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link