Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
थाटीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल नहीं पकड़े गए हैं।
- नदीपार टाल इलाके की घटना
- थाटीपुर थाना पुलिस ने आरोपियों पर FIR दर्ज की है
एक महिला को उसके ही दो भांजों ने छेड़छाड़ की है। जब इसका विरोध किया, तो पति ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। घटना थाटीपुर के नदीपार टाल इलाके की है। पीड़ित महिला ने थाटीपुर थाना में शिकायत की है। पुलिस ने भांजों पर ठगी और पति व ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है।
थाटीपुर थानाक्षेत्र स्थित नदीपार टाल निवासी 42 वर्षीय महिला कुछ दिन पहले घर पर अकेली थी, तभी उसके उसके 18 और 19 वर्षीय दो भांजे उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। महिला चंगुल से छूटकर पति के पास पहुंची और हरकत का विरोध किया। यही नहीं, महिला के पति ने उसकी पिटाई करते हुए उसे बाहर निकाल दिया। महिला पहले मायके पहुंची। महिला के परिजन ने मामले में हस्तक्षेप किया। उसके ससुराल पहुंचे। यहां पीड़ित महिला के पति का कहना था, वह घर में वापस नहीं रखेगा। यदि रहना है, तो एक लाख रुपए देना होंगे। इस पर पीड़ित महिला ने थाटीपुर थाना पहुंचकर छेड़छाड़ और दहेज प्रताड़ना की शिकायत कराई है।
किराए से रह रही महिला, मिल रहीं धमकियां
महिला ने थाना पुलिस को बताया है, वह पति द्वारा घर से निकाल देने के बाद किराए पर कमरा लेकर रह रही है। आरोपी वहां भी आ जाते हैं और धमकाते हैं। इससे उसकी जान को भी खतरा है।