- Hindi News
- Local
- Mp
- 1322 New Cases In 24 Hours In MP; More Than 60% Of The Infected Were Found In These Three Cities, 42 Deaths In 20 Days Of March
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1322 नए करोना संक्रमित मिले हैं। इसमें से 60% से अधिक तीन शहरों भोपाल, इंदौर व जबलपुर में मिले।
- भोपाल में 382, इंदौर में 326 व जबलपुर में 108 नए पॉजिटिव मिले
- सैंपल टैस्ट की संख्या बढ़ाई तो मरीजों की संख्या व संक्रमण दर भी बढ़ी
मध्य प्रदेश में कोरोना केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 1322 नए केस मिले हैं। इनमें से 60% से अधिक (816) केवल तीन शहरों भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में मिले। यहां जिस रफ्तार से कोरोना फैल रहा है, उसे कंट्रोल करने के लिए रविवार को लॉकडाउन किया गया है। चिंताजनक यह है कि कोरोना की टैस्ट संख्या बढ़ने साथ संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है। इतना ही नहीं संक्रमण दर का ग्राफ भी ऊपर जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा कोरोना बुलेटिन के अनुसार भोपाल में 382, इंदौर में 326 व जबलपुर में 108 नए पॉजिटिव मिले है। भोपाल और इंदौर में एक्टिव मरीजों की संख्या 2 से ज्यादा हो गई है, यानी कोरोना से ठीक होने वालों से ज्यादा संक्रमित होने वालों की संख्या है। प्रदेश में एक्टिव केस का आंकड़ा 8 हजार पहुंचा
प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर में एक्टिव केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में यह आंकड़ा 8 हजार पहुंच गया है। आंकड़े बताते हैं कि 1 मार्च से 20 मार्च के बीच एक्टिव केस 5 हजार से अधिक आए हैं। प्रदेश में 1 मार्च को संक्रमित मरीजों की संख्या 2901 थी, जो 20 मार्च को 600 हो गई है।
20 दिन में 42 मौंते
पिछले 24 घंटे में कोरोना से 3 लोगों की मौत हुई है। ये मौतें रतलाम, ग्वालियर और बुरहानपुर में हुईं। मार्च माह के 20 दिनों में काेरोना से 42 लोग मरे हैं। कोरोना की जंग हारने वालों का आंकड़ा 3906 हो गया है।
62% मौंते 7 जिलों में हुईं
प्रदेश में कोराना का पहला केस 18 मार्च 2020 को जबलपुर में आया था। एक साल में संक्रमितों की संख्या 2,75,727 हो गई है। इस एक साल की अवधि में कोरोना से सबसे ज्यादा मौंते इंदौर में हुईं। आंकड़े देखें तो 62% मौंते केवल इंदौर, भोपाल, ग्वालियर सहित 7 जिलों में हो चुकी हैं।
7 जिलों में अब तक 2426 मौंते
जिला मौतें
इंदौर 944
भोपाल 625
जबलपुर 252
ग्वालियर 234
सागर 153
खरगौन 112
उज्जैन 106
एक सप्ताह के आंकड़े बताते है…
टैस्ट बढ़ाए तो मरीज और संक्रमण दर भी बढ़ी
तारीख टैस्ट संख्या मरीज संक्रमण दर (% में)
14 मार्च 14,605 797 5.45
15 मार्च 15,688 817 5.20
16 मार्च 16,987 832 4.89
17 मार्च 18,333 917 5.00
18 मार्च 20,775 1140 5.48
19 मार्च 24,695 1308 5.29
20 मार्च 22,980 1322 5.75