लॉकडाउन में युवक को भारी पड़ा टमाटर लाना, मास्क नहीं पहनने पर भोपाल पुलिस ने काटा 500 का चालान

लॉकडाउन में युवक को भारी पड़ा टमाटर लाना, मास्क नहीं पहनने पर भोपाल पुलिस ने काटा 500 का चालान


बिना फेस मास्क लगाए बाइक सवार युवक जैसे ही बोर्ड ऑफिस चौराहा पहुंचा तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया

युवक ने कहा कि वो अपने रिश्तेदार के घर से टमाटर लेकर आ रहा है, जल्दी में वो मास्क लगाना भूल गया. इसपर पुलिसकर्मियों ने उसका 500 रूपये का चालान काटा जिसे चुकाने के बाद युवक अपने घर के लिए रवाना हुआ. जाते-जाते उसने मास्क नहीं पहनने के लिए माफी मांगी. इस तरह लापरवाही की वजह से युवक को टमाटर के लिए 500 रूपये चुकाने पड़ गए

भोपाल. कोरोना काल में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में एक शख्स को बाहर से टमाटर लाना भारी पड़ गया. दरअसल कोरोना संक्रमण (Corona Virus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए यहां एक दिन का टोटल लॉकडाउन (Total Lockdown) लगाया गया था. इस दौरान यह युवक घर से बिना मास्क लगाए बाइक से टमाटर लाने बाहर निकल गया. युवक जब टमाटर लेकर घर वापस जा रहा था तो बोर्ड ऑफिस चौराहे पर उसे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोक लिया और मास्क (Mask) न लगाने की वजह पूछा. युवक ने कहा कि वो अपने रिश्तेदार के घर से टमाटर लेकर आ रहा है, जल्दी में वो मास्क लगाना भूल गया. इसपर पुलिसकर्मियों ने उसका 500 रूपये का चालान काटा जिसे चुकाने के बाद युवक अपने घर के लिए रवाना हुआ. जाते-जाते उसने मास्क नहीं पहनने के लिए माफी मांगी. इस तरह लापरवाही की वजह से युवक को टमाटर के लिए 500 रूपये चुकाने पड़ गए.

वहीं पुलिस कंट्रोल रूम के सामने चेकिंग के दौरान भोपाल पुलिस को एक बुजुर्ग के गुस्से का सामना  करना पड़ा. दरअसल बुजुर्ग अपने किसी काम से कार से कहीं जा रहे थे. उन्होंने भी मास्क नहीं लगाया था और न ही उन्हें कोई इमरजेंसी थी. पुलिसकर्मियों की जब उनपर नजर पड़ी तो उन्होंने उन्हें रोका और मास्क न लगाने की वजह पूछी. पुलिसकर्मियों के यह पूछने पर बुजुर्ग भड़क गए और कहने लगे, मैं कहीं भी जाऊं, उसके लिए मुझे किसी से परमिशन नहीं लेनी है. सड़क पर बुजुर्ग व्यक्ति काफी देर तक हंगामा करते रहे लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनका भी चालान बनाया. चालान की रकम वसूलने के बाद ही उन्हें वहां से जाने दिया गया.

इसके अलावा, पुलिस ने टोटल लॉकडाउन के दौरान बेवजह घर के बाहर घूमने और टहलनेवालों पर भी चालान काटने की कार्रवाई की. इस बीच, भोपाल के डीआईजी ने कोरोना काल में लोगों से अपील की है कि वो मास्क लगाए ओर नियमों का पालन  करें.








Source link