वर्चस्व की लड़ाई: खदान में पत्थर तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद, 10 लोग घायल, ट्रैक्टर की ब्लास्टिंग मशीन की जगह बड़ी मशीन आने से भड़के ग्रामीण

वर्चस्व की लड़ाई: खदान में पत्थर तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद, 10 लोग घायल, ट्रैक्टर की ब्लास्टिंग मशीन की जगह बड़ी मशीन आने से भड़के ग्रामीण


  • Hindi News
  • Mp
  • Local
  • Satna
  • Two Parties Dispute Over Breaking Of Stones In Mine, 10 Injured, Villagers Furious After Big Machine Replacing Tractor Blasting Machine

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सतना4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विवाद में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • बदेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटूरा का मामला

मैहर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटूरा में खदान का पत्थर तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। इस घटना में दोनों पक्षों से करीब 10 लोग घायल है। घायलों को पुलिस ने सिविल अस्पताल मैहर में दाखिल कराया, जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल सतना रैफर कर दिया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि छीना छपटी में दोनों पक्षों पर पत्थर की चोंट लगना प्रतीत हो रहा है। यह घटना बदेरा थाना अंतर्गत भटूरा माइंस एरिया की है।

बदेरा थाना प्रभारी भूपेन्द्रमणि पाण्डेय ने बताया कि पहले माइंस एरिया में ट्रैक्टर से हैवी ब्लास्टिंग होती थी, जिसमें दोनों पक्षों की मशीन और ट्रैक्टर लगाकर पत्थरों की सप्लाई कंपनी सहित स्थानीय क्रेसर संचालकों को दी जाती थी। कुछ दिन पहले पत्थर खदान का संचालक एक बड़ी मशीन खरीदकर लाया, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉलियों का काम बंद हो गया। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष ने गांव वालों को भड़काकर रोजगार छीनने की बात करते हुए विवाद को तूल​ दिया, क्योंकि बडी मशीन आने से दूसरे पक्ष की ट्रैक्टर ट्रॉलियां खड़ी हो गई। बस इसी बात को लेकर कुछ दिनों से आंतरिक विवाद चल रहा था।

कुछ घायलों को सतना रैफर किया गया।

कुछ घायलों को सतना रैफर किया गया।

देर रात फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
पुलिस की मानें तो भटूरा निवासी खदान संचालक फूलचंद पटेल और मोहन पटेल अपनी खदान में शनिवार की रात करीब 10.30 बजे के आसपास पत्थर की लोडिंग करा रहे थे, तभी जनपद सदस्य पति दिनेश सिंह और छोटू पटेल लोगों का ग्रुप खदान में पहुंचकर विवाद करने लगा। लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर पत्थर और लाठी डंडे से मारपीट करने लगे। विवाद बढ़ता देख खदान संचालक करीब 12 बजे बदेरा पुलिस और डायल 100 को सूचना दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से कुछ लोगों को सतना जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। पुलिस का दावा है कि आपसी लड़ाई झगड़े में दोनों पक्ष से पांच-पांच लोग घायल हुए है।

खबरें और भी हैं…



Source link