विराट कोहली ने पांचवें टी20 मैच में नाबाद 80 रन बनाए (फोटो क्रेडिट: afp)
इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को देखते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में भी ओपनिंग करने का फैसला लिया
कोहली ने मैच जीतने के बाद कहा कि मैंने पहले विभिन्न क्रम पर बल्लेबाजी की, लेकिन अब मैंने महसूस किया कि हमारे पास काफी मजबूत बल्लेबाजी क्रम है और यह आपके दो बेहतरीन खिलाड़ियों के बारे में है. इसीलिए मैं रोहित के साथ शीर्ष पर पार्टनरशिप करना चाहूंगा और इसी लय को वर्ल्ड कप तक जारी रखना चाहूंगा. भारतीय कप्तान ने कहा कि वह आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए ओपनिंग करेंगे.
यह भी पढ़ें :
IND vs ENG: विराट कोहली ने दूसरों को मौका देने के लिए खुद का बैटिंग ऑर्डर बदला, रोहित के साथ ओपनिंग करने उतरेIND vs END: विराट कोहली रहे टी20 सीरीज के सबसे बड़े हीरो, 115 की औसत से बनाए रन
आखिरी मैच में टीम के प्रदर्शन पर कोहली ने कहा कि क्लासिक रोहित शर्मा नजर आए और फिर नंबर तीन पर सूर्यकुमार यादव ने भी अच्छी बल्लेबाजी की. फिर हार्दिक पंड्या ने इसे खत्म किया. हमारे लिए यह सम्पूर्ण मैच था. हमने सामने वाली टीम को बैकफुट पर धकेल दिया था. यहां तक कि इतनी अधिक ड्यू के साथ पिछले मैच की तरह लक्ष्य का बचाव करने में हम सफल रहे.