विराट कोहली ने सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए. (PIC:AP)
टीम इंडिया (Team India) पर पांचवें टी20 (India vs England) में स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना लगा है. सीरीज में टीम पर दूसरी बार जुर्माना लगा.
मैच रेफरी और टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने जुर्माना लगाया. आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 का दोषी पाया गया है. हर ओवर धीमा फेंकने के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है. टीम इंडिया ने दो ओवर कम फेंके. इस कारण मैच फीस में 40 फीसदी की कटौती की जाएगी.’ कप्तान विराट कोहली ने जुर्माने की बात मान ली है. मैदानी अंपायर अनिल चौधरी, नितिन मेनन और तीसरे अंपायर केएन अनंतपद्मनाभन ने स्लो ओवर रेट की शिकायत मैच रेफरी से की थी.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में इंग्लैंड से अधिक खिलाड़ियों काे मौका दिया, फायदा भी मिलावर्ल्ड कप सुपर लीग में हर ओवर पर एक अंक काटे जाते हैं
2023 वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन के लिए आईसीसी वर्ल्ड सुपर लीग का आयोजन कर रहा है. इसमें स्लो ओवर रेट पर जुर्माने के साथ अंक काटे जाने का प्रावधान भी है. इस कारण सभी टीम इसे लेकर गंभीर रहती हैं. पिछले दिनों विंडीज और श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में श्रीलंका की टीम ने दो ओवर कम फेंके थे. इस कारण उनके दो अंक काटे गए हैं. मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया की टीम 40 अंक के साथ टॉप पर चल रही है.