युवराज सिंह रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. Vinay Kumar R/Twitter)
Road Safety World Series 2021 Final: युवराज सिंह ने फाइनल में श्रीलंका लीजेंड्स के खिलाफ 35 गेंदों में अर्धशतक लगाया है. अपनी अर्धशतकीय पारी में युवराज ने चार चौके और इतने ही छक्के जड़े.
पठान का आया तूफान
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे यूसुफ पठान ने युवराज सिंह का अच्छा साथ निभाया. दोनों के बीच 47 गेंदों में 85 रनों की साझेदारी हुई. इस बीच पठान ने सिर्फ 24 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के की मदद से पचासा जड़ा. उन्होंने 36 गेंदों पर 62 रन बनाए. युवराज और यूसुफ की पारी बदौलत भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 181 रन बनाए.
लगातार तीसरे मैच में युवराज सिंह की विस्फोटक पारीइससे पहले युवराज सिंह ने वेस्टइंडीज लीजेंड्स के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी की थी. युवराज ने 20 गेंदों में महज 49 रन बनाए. युवराज सिंह ने अपनी पारी में कुल 6 छक्के लगाए जिसमें से 5 छक्के उन्होंने सिर्फ 7 गेंदों में जड़ दिये. वहीं दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स के खिलाफ युवराज ने 22 गेंद पर नाबाद 52 रन बनाए थे. इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 6 छक्के लगाए. युवी ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज जेंडर डी ब्रुएन के गेंदों पर लगातार चार छक्के जड़े थे.
यह भी पढ़ें:
IND vs ENG: विराट कोहली के एक फैसले से कई बड़े खिलाड़ियों पर खतरा, 7 महीने बाद टी20 वर्ल्ड कप
बता दें कि श्रीलंका लीजेंड्स के कप्तान तिलकरत्ने दिलशान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सिर्फ 10 रन बनाकर रंगना हेराथ की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद एस बद्रीनाथ भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और सनथ जयसूर्या की गेंद पर पांच रन बनाकर पगबाधा आउट हो गए.
इसके बाद सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह ने भारतीय पारी को संभाला. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी हुई. पिछल दो मैचों में अर्धशतक जड़ने वाले तेंदुलकर ने 23 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 30 रनों की पारी खेली और उनका विकेट परवेज महरूफ ने झटका.