- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Lioness Named Megha Gave Birth To 3 New Cubs ..13 Member Of The Lion’s Family .. 1 Cub’s Condition Is Critical
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
मेघा ने दिया तीन शावकों को जन्म।
इंदौर के चिड़ियाघर में रविवार शाम शेरनी ‘मेघा’ ने तीन शावक को जन्म दिया। मेघा और शेर आकाश के जोड़े से तीन शावकों के जन्म से जू के कर्मचारियों में उत्साह है। मेघा की उम्र जहां 10 साल है। वहीं, आकाश 10 साल और 6 माह का है। इन तीनों शावकों को मिलाकर अब यहां शेरों का कुनबा बढ़कर 13 हो गया है। अभी ये साफ नहीं है कि तीनों में कितने नर और मादा हैं।
एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत 11 शेर अब तक इंदौर जू दे चुका है। जू प्रभारी उत्तम यादव ने बताया, दो शावक स्वस्थ हैं। वहीं एक शावक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उसे चिड़ियाघर अस्पताल में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
इससे पहले चिड़ियाघर में 15 मार्च 2015 को मेघा ने तीन शावकों को जन्म दिया था। वहीं, 4 फरवरी 2017 को चार शावकों को जन्म दिया था। इस जोड़े को बिलासपुर के जू से 2013 के पहले लाया गया था। कुछ वर्षों पहले भी इस जोड़े से दो शावकों का जन्म हुआ था। तब मेघा ने ही शावकों को मार दिया था। इसके चलते इस बार चिड़ियाघर प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। चार नंबर गेट के सामने स्थित इस बाड़े में शावकों की निगरानी के लिए कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है।