- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- Khargone
- The Bike Of The Youths Who Went To See The Haat Jumped On A Stone And Then Crashed Into The Tree, In The Accident, The Son And Friend Of A Zip Member Died.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खरगोन3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
असंतुलित होकर पेड़ से टकराई बाइक, हादसे में दो दोस्तों की मौत।
खरगोन के बिस्टान में सोमवार को भोंगर्या हाट देखने आए दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों युवक हाट में शामिल होने के बाद बाइक से पीपलझोपा मार्ग की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक सड़क पर पड़े पत्थर पर उछली और संतुलन बिगड़ने से पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में जिला पंचायत सदस्य के बेटे की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार खरगोन जिले के ग्राम खड़क्याघाट निवासी जिला पंचायत सदस्य कमल वास्कले का बेटा योगेंद्र (23) और उसका दोस्त सावन (22) पिता नरसिंह सोमवार को बिस्टान का हाट देखने गए थे। शाम करीब 5 बजे यह दोनों पीपलझोपा रोड की ओर गए। ग्राम बामनपुरी के पास इनकी बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई।
घटना स्थल पर मौजूद राहगीरों ने दोनों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रवाना किया। लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही विधायक केदार डावर भी घटनास्थल की ओर रवाना हुए। लेकिन तब तक घायलों को अस्पताल के लिए भेजा जा चुका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।