बारिश से मौसम हुआ सुहाना: सुबह से छाए थे बादल, शाम को आंधी, रात को हुई रिमझिम, गर्मी से मिली राहत

बारिश से मौसम हुआ सुहाना: सुबह से छाए थे बादल, शाम को आंधी, रात को हुई रिमझिम, गर्मी से मिली राहत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार रात का बारिश से तरबतर शहर की सड़के, 3.4 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है

  • – 35 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा
  • – 3.4 MM हुई बारिश, मंगलवार को भी बारिश की संभावना
  • – दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

सोमवार को अचानक आंधी और बारिश के बाद ग्वालियर में मौसम सुहाना हो गया है, हालांकि बारिश से किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं, लेकिन आम लोगों को लगातार बढ़ती गर्मी से राहत मिली है। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। शाम को 35 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली और रात को बारिश हुई है। जिस कारण मौसम में ठंडक घुल गई है। सोमवार को 3.4 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। बादलों के कारण बीते 24 घण्टे में रात का पारा .7 डिग्री चढ़ा है, जबकि दिन का तापमान सामान्य से ऊपर ही बना हुआ है। सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। जिस कारण दिन में मौसम गर्म रहा, लेकिन शाम होते-होते मौसम बदलता चला गया। पहले शाम के समय आंधी ने मौसम को नीचे गिराया फिर रात को बारिश से लगातार बढ़ रही गर्मी से राहत मिली है। करीब 20 मिनट रिमझिम हुई है।

मौसम विभाग का कहना

मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय की माने तो अभी पश्चिमी विक्षोभ का असर अंचल के मौसम पर देखने को मिल रहा है। राजस्थान की ओर चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। जिससे बादल और हल्की बारिश हुई है। साथ ही अगले 24 घंटे में बारिश हो सकती है। मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है।

किसानों के चेहरे पर छायी उदासी

ग्वालियर शहर ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी बारिश हुई है। मुरैना में रात को रूक-रूक कर बारिश हुई है। इसके साथ ही दतिया में भी हल्की बूंदाबांदी हुई है। इस समय बारिश से किसानों के चेहरों पर उदासी छायी हुई है। अभी भी 50 फीसदी खेतों में फसल खड़ी हुई है। इस बारिश से गेहूं की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link