भिंड में बीहड़ में फंदे पर मिला कंकाल: दो से ढाई महीने पुराने होने से जंगली जानवरों में बना लिया शिकार, शिनाख्त भी नहीं हुई

भिंड में बीहड़ में फंदे पर मिला कंकाल: दो से ढाई महीने पुराने होने से जंगली जानवरों में बना लिया शिकार, शिनाख्त भी नहीं हुई


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंडएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस को बीहड़ में मिला अज्ञात कंकाल।

रावतपुरा सरकार थाना क्षेत्र के बिजौरा की बीहड़ में पुलिस को मानव कंकाल मिला है। यहां कंकाल फंदे पर लटका था। पुलिस ने इसे जांच के लिए भेज दिया है।

रावतपुरा थाना प्रभारी अरविंद यादव के मुताबिक थाना क्षेत्र से करीब चार किलोमीटर दूर बिजौरा की बीहड़ में अज्ञात युवक की लाश होने की सूचना मिली। इस पर बीहड़ में सर्चिंग कराई गई, तो एक जगह पर युवक का शव फंदे पर लटका मिला। यह शव करीब दो से ढाई महीने पुराना लग रहा है। शव को जंगली जानवरों द्वारा खा लिया गया है, जिससे वह कंकाल में परिवर्तित हो चुका है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। हालांकि मौके मृतक के कपड़े भी नहीं मिले। कंकाल को तौलिया के फंदे से लटका हुआ बीहड़ से जब्त कर करते हुए जांच के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से शिनाख्त कराए जाने की कोशिश की गई, लेकिन अब तक जानकारी नहीं लग सकी। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

खबरें और भी हैं…



Source link