Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल के निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला के पेट से 16 किलो का ट्यूमर निकाला। ट्यूमर के साथ महिला का वजन 48 किलो था।
राजधानी में एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने एक महिला के पेट से 16 किलो का ट्यूमर निकाला। 6 घंटे चले ऑपरेशन में दो फुटबॉल के बराबर ट्यूमर को तीन स्टाफ उठाने में लगे। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि समय रहते ऑपरेशन नहीं होता तो महिला की जान को भी खतरा था। अभी महिला की हालात ठीक है।
अस्पताल के डॉयरेक्टर देवेन्द्र चंदोलिया ने बताया कि महिला को ओबिरियन ट्यूमर था। इसमें पेट फुलने लगता है। महिला को चलने फिरने और खाने में दिक्कत हो रही थी। यह समस्या लगातार बढ़ते जा रही थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। इस ऑपरेशन को करने में निजी अस्पताल में एक से डेढ़ लाख रुपए का खर्च आता। 20 वर्षीय महिला का वजन 48 किलो था। इसमें 16 किलो वजन ट्यूमर का था। इस वजह से उसे चलने में दिक्कत हो रही थी। महिला का आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क ऑपरेशन किया गया। अभी उसकी हालत ठीक है।
दो फुटबॉल के बराबर था ट्यूमर
डॉ. चंदोलिया ने बताया कि महिला का 6 घंटे ऑपरेशन चला। ट्यूमर दूसरे आर्गन आंत, लीवर, यूटरस समेत अन्य हिस्सों से चिपका रहता है। ऑपरेशन के दौरान ट्यूमर को सावधानी पूर्वक निकालना होता, ताकि दूसरे ऑर्गन डैमेज न हो। 6 घंटे के ऑपरेशन में 16 किलो वजन के ट्यूमर को तीन स्टाफ ने निकाला। डॉक्टर ने बताया कि यह कई बार स्वत: ही हो जाता है। ऑपरेशन में डॉ. देवेन्द्र चंदोलिया, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. हीरा आरिफ, डॉ. सुभम, के अलावा टेक्नीशियन में दुर्गेश, पिंकी, रवि, करिश्मा,रानी शामिल थी।
पिछले तीन महीने में तेजी से बढ़ा साइज
डॉक्टर ने बताया कि मरीज को डेढ़ से दो साल से दिक्कत जा रही थी। उन्हें ओबिरियन ट्यूमर था। इसमें पेट फूलने के साथ ही उसका साइज बढ़ता जाता है। शुरुआत में परेशानी का कारण ही पता नहीं चला। सोनोग्राफी कराने पर पेट में गठान का पता चला। पिछले दो से तीन महीने में अचानक ट्यूमर के साइज में तेजी से बढ़ोतरी हुई।