रामपुरिया में भूमि सौदे में धोखाधड़ी: मेन रोड की जमीन बताकर महिला से 30.60 लाख में सौदा किया, 13.50 लाख रुपए हड़पे

रामपुरिया में भूमि सौदे में धोखाधड़ी: मेन रोड की जमीन बताकर महिला से 30.60 लाख में सौदा किया, 13.50 लाख रुपए हड़पे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Dealing With The Land On The Main Road, The Woman Was Traded For 30.60 Lakh Rupees, Grabbed 13.50 Lakh Rupees

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • रामपुरिया में भूमि सौदे में धोखाधड़ी दीनदयाल नगर थाने में विक्रेता और दो दलालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

ग्राम रामपुरिया में सड़क के पास की जमीन बताकर 30 लाख 60 हजार रुपए में सौदा किया और 13 लाख 50 हजार रुपए ले लिए। रजिस्ट्री करवाने में टाल-मटोल की तो खरीददार ने पता लगाया जमीन सड़क से 400 मीटर अंदर की थी और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बंधक निकली। खरीदार महिला ने दिसंबर 2020 को थाना दीनदयाल नगर में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी विक्रेता और दो दलालों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। शांति नगर निवासी मीना पति कमलेश जैन ने पुलिस को बताया शांति नगर में रहती हैं और पति के साथ कपड़े का व्यवसाय करती हैं। रामपुरिया में सर्वे क्रमांक 37/2 की 3.03 हेक्टेयर जमीन मेन रोड की बताकर दलाल मणिलाल सकलेचा और विजय सोडानी ने 2 लाख 2 हजार रुपए प्रति बीघा के हिसाब से 30 लाख 60 हजार रुपए में सौदा करवाया था। जमीन मालिक बिबड़ौद निवासी गौरीशंकर गुर्जर से 26 जून 2017 को एग्रीमेंट करवाया और साई पेटे 6 लाख रुपए ले लिए। 23 फरवरी 2018 को दो लाख रुपए नकद और 5 लाख का चेक दिया। 6 मार्च 2018 को चेक के रुपए भी जमा हो गए। 25 फरवरी 2018 को 50 हजार रुपए नकद दिए। कुल 13 लाख 50 हजार रुपए गौरीशंकर को दिए परंतु उसने आज तक न तो जमीन की रजिस्ट्री करवाई न ही रुपए वापस दिए।

जमीन के सौदे का एक और अनुबंध मिला
मीना जैन ने पुलिस को बताया गौरीशंकर की दो बत्ती चौराहे पर देवरा-देवनारायण दूध भंडार नाम से दुकान है। गौरीशंकर ने उनके ही नाम से दलाल मणिलाल सकलेचा और विजय सोडानी से मिलकर 12 जून 2017 को 1 लाख 41 हजार रुपए प्रति बीघा के हिसाब से अनुबंध करवा रखा है। इस अनुबंध पर मीना जैन के स्थान पर गौरीशंकर ने हस्ताक्षर कर रखे हैं। धोखाधड़ी की जानकारी मिलने पर पता लगाया तो मेन सड़क वाली जमीन सड़क से 400 मीटर अंदर की निकली। गौरीशंकर अब कहता है कि वह जमीन उसकी नहीं है। इस जमीन का उसके भाई से न्यायालय में केस चल रहा है। पता लगाया तो जानकारी मिली कि यह जमीन बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बंधक है। गौरीशंकर का बेटा भोजराज कहता है कि मीना जैन के पास जो अनुबंध है वह फर्जी है। उसमें पिता गौरीशंकर के हस्ताक्षर नहीं हैं। असली अनुबंध 1 लाख 41 हजार रुपए बीघा का है जो दलालों के पास है। हमारे पास 11 लाख रुपए ही पहुंचे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link