- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Memorandum Submitted By The Hindu Jagran Manch In Ratlam In The Case Of Murder In Vidisha District, Demand To Stop The Cases Of Possession Of Land
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रतलाम में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर परिसर में एकत्रित होकर ज्ञापन सौंपा है।
विदिशा जिले में संतराम वाल्मीकि की हत्या के मामले में रतलाम में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर परिसर में एकत्रित होकर ज्ञापन सौंपा है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन में मांग की गई है की पूरे मध्यप्रदेश में लगातार एक समुदाय विशेष द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों और बालिकाओं का शोषण किया जा रहा है। साथ ही उनकी भूमि पर भी कब्जा किया जा रहा है।
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि विदिशा जिले में भी संतराम वाल्मीकि द्वारा अपनी भूमि को छुड़ाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार लिखित रूप से शिकायत दर्ज करवाई जा रही थी लेकिन उनकी शिकायत पर अधिकारियों द्वारा ध्यान ना देते हुए सुनवाई नहीं की गई। कुछ दिनों पश्चात समुदाय विशेष के लोगों ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ा कर उनकी हत्या कर दी। पदाधिकारियों ने हत्या के आरोपियों के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रकरण चलाने और इस तरह के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने की मांग की है।
प्रदेश में जमीन पर कब्जा करने वाली घटनाओं पर रोक लगाने की मांग
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने अपने ज्ञापन में विदिशा मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रकरण चलाकर फांसी देने की मांग की है। वही हिंदू जागरण मंच के नेताओं का आरोप है कि समुदाय विशेष के लोग धार्मिक स्थलों के नाम पर शासकीय और कमजोर वर्ग के लोगों की जमीनों पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। प्रदेश में बढ़ रहे इस तरह के मामलों पर रोक लगाने की मांग भी हिंदू जागरण मंच के नेताओं ने की है।
पदाधिकारी नेपाल सिंह डोडिया ने बताया कि हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्दी से जल्दी कार्यवाही करने की मांग की है। वही मांग पूरी नहीं होने पर आगे उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी हिंदू संगठन के नेताओं ने दी है।