सैनिटाइजर से हाथ धुलवाए: रंगीन मास्क पहनकर आने वाले परीक्षार्थियों के मास्क उतरवाए, केंद्र पर ही उन्हें दूसरे दिए

सैनिटाइजर से हाथ धुलवाए: रंगीन मास्क पहनकर आने वाले परीक्षार्थियों के मास्क उतरवाए, केंद्र पर ही उन्हें दूसरे दिए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • The Masks Of The Candidates Who Came Wearing Colorful Masks Were Removed, They Were Given Others At The Center.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलामएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

पीएससी मुख्य परीक्षा रविवार से शुरू हुई। परीक्षार्थियों के सैनिटाइजर से हाथ धुलवाए और थर्मल स्कैनिंग की। वहीं जो परीक्षार्थी रंगीन मास्क पहनकर आए थे उन्हें दूसरे मास्क (सर्जिकल मास्क) दिए। इस आधार पर प्रवेश दिया। जो परीक्षार्थी जूते पहनकर आए थे उनके जूते भी बाहर उतरवाए और मोबाइल भी जमा कर लिए। परीक्षा में 192 स्टूडेंट शामिल होना थे। लेकिन 187 ही शामिल हुए और 5 गैर हाजिर रहे।

मप्र लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने देखा केंद्र : रतलाम में पीएससी की मुख्य परीक्षा पहली बार हुई। इससे आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा कॉलेज रोड स्थित साइंस एंड आर्ट्स के एकमात्र परीक्षा केंद्र पर पहुंचे व व्यवस्था सही मिली। इस मौके पर आयोग के संभागीय पर्यवेक्षक कृष्णमोहन गौतम, एडीएम जमुना भिड़े, एसडीएम अभिषेक गेहलोत, डिप्टी कलेक्टर शिराली जैन, महाविद्यालय प्राचार्य संजय वाते भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…



Source link