हार्दिक पंड्या की मंगेतर ने किया सूर्यकुमार यादव की पत्नी को ट्रोल, तस्वीर वायरल

हार्दिक पंड्या की मंगेतर ने किया सूर्यकुमार यादव की पत्नी को ट्रोल, तस्वीर वायरल


IND VS ENG: सूर्यकुमार यादव की पत्नी को नताशा स्टानकोविच ने किया ट्रोल, जानिये वजह (फोटो-सूर्यकुमार यादव और नताशा स्टानकोविच इंस्टाग्राम)

भारत और इंग्लैंड सीरीज के दौरान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की पत्नी देविशा शेट्टी और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की मंगेतर नताशा स्टानकोविच साथ में मैचों का लुत्फ उठा रही हैं. हालांकि इस दौरान नताशा ने देविशा को ट्रोल कर दिया, जानिये क्या है वजह.

नई दिल्ली. टीम इंडिया के दो स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को टी20 सीरीज में जीत दिलाई. इंग्लैंड को चित करने में इन दोनों का हाथ रहा. हालांकि इस सीरीज के दौरान हार्दिक पंड्या की मंगेतर नताशा स्टानकोविच ने सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी को ट्रोल कर दिया.

नताशा स्टानकोविच ने देविशा शेट्टी की एक तस्वीर अपनी स्टोरी में शेयर की. जिसमें वो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खड़ी होकर दूरबीन से कुछ देख रही हैं. नताशा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘देविशा शेट्टी थर्ड अंपायर को ढूंढ रही हैं.’

विवादित तरीके से आउट हुए थे सूर्यकुमार यादव
दरअसल चौथे टी20 में सूर्यकुमार यादव को विवादित तरीके से आउट दिया गया था. उनका कैच बाउंड्री पर डेविड मलान ने लपका था लेकिन थर्ड अंपायर ने जब कैच का वीडियो देखा तो कैच पूरी तरह साफ नजर नहीं आया. हालांकि इसके बावजूद तीसरे अंपायर ने सूर्यकुमार यादव को आउट दे दिया. सूर्यकुमार यादव सॉफ्ट सिग्नल की वजह से आउट हुए थे. जो कि मैदानी अंपायर को देना पड़ता है.

देविशा शेट्टी की फोटो नताशा स्टानकोविच ने की शेयर (फोटो-नताशा स्टानकोविच इंस्टाग्राम)

हालांकि इन विवादों के बावजूद टीम इंडिया ने टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की. अब हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव 3 मैचों की वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे, जिसका आगाज मंगलवार से हो रहा है.

Road Safety Series: टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 17 छक्के लगाने वाले युवराज ने खुद को बताया ‘ब्रोकन बाहुबली’, शेयर किया मजेदार वीडियो

टी20 सीरीज में छा गए सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव को टी20 सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला लेकिन पहले मैच में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई. इसके बाद तीसरे टी20 में उन्हें प्लेइंग इलेवन में नहीं चुना गया लेकिन चौथे मैच में सूर्यकुमार यादव पर भरोसा जताया गया और वो इस पर खरे भी उतरे. सूर्यकुमार यादव ने 57 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई और मैन ऑफ द मैच भी चुने गए. सूर्यकुमार यादव ने 2 टी20 पारियों में 44.50 की औसत से 89 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 185 से ज्यादा का रहा. अब वनडे सीरीज में भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है. बस इंतजार है उनके वनडे डेब्यू का.








Source link