3500 किलो वजनी मशीन को ले गए चोर: फैक्ट्री मालिक गया था बाहर , नौकर ने बुलवाई क्रेन ..लोडिंग गाड़ी में रख कर ले गए ,मशीन की कीमत 10 लाख रूपये

3500 किलो वजनी मशीन को ले गए चोर: फैक्ट्री मालिक गया था बाहर , नौकर ने बुलवाई क्रेन ..लोडिंग गाड़ी में रख कर ले गए ,मशीन की कीमत 10 लाख रूपये


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • The Factory Owner Went Out, The Servant Called The Crane And Went Into The Loading Car, The Cost Of The Machine Was 10 Lakh Rupees.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाए तरफ अजीम अली और दाए तरह वासिफ हसन व मशीन का चित्र  

चोर कितने भी शातिर हो लेकिन पुलिस की गिरफ्त से दूर नहीं रह पाते.. चोरियां तो अमूमन होती है लेकिन 3500 किलो की वजनी मशीन को चोरी करना कैसे मुमकिन है। जब फरियादी ने अपनी फैक्ट्री से इतनी वजनी मशीन की चोरी की रिपोर्ट लिखाई तो पुलिस थोड़ा हैरान हो गई कितनी बजनी मशीन कैसे चोरी हो सकती है जांच में खुलासा हुआ कि फैक्ट्री में काम करने वाला नौकर ही क्रेन की सहायता से मशीन को चुरा ले गया है।

थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि घटना 30 अगस्त 2020 की है जब राधा कंपलेक्स के कारखाने से फरियादी कुंवर सोलंकी ने थाने पर यह रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके कारखाने से कांच काटने और पॉलिश करने की मशीन चोरी हो गई है उस समय पुलिस को थोड़ा सा अजीब लगा।इतनी वजनी मशीन कैसे चोरी हो सकती है।

लेकिन पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए एक टीम गठित की और राजेंद्र रघुवंशी हेड कांस्टेबल को इसकी जांच सौंपी जहां पर 7 महीने बाद दो आरोपी अजीम अली और वासिफ हसन पुलिस हिरासत में आए गए , और दोनों ने अपनी चोरी करना कबूल किया है।

चोरों ने बताया कि व्यवसाय देखकर उनके मन में यह लालच आ गया था कि मशीन तो हम चलाते है यदि मशीन हमारी हो जाये तो पूरा प्रॉफिट हमारा होगा।लेकिन मशीन की कीमत 10 लाख थी इसलिए उसे खरीद की जगह उसे चोरी करने का दोनों ने प्लान बनाया और जिस दिन कुंवर सोलंकी शहर से बाहर था उन्होंने एक क्रेन की सहायता से मशीन को उठाकर रानीपुरा इलाके में मशीन को छुपा दिया था और वहीं से अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते थे।लेकिन इससे पहले कुछ कर पते दोनों पुलिस की गिरफ्त में आ गए। दोनों चोरों को कोर्ट के समक्ष पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है

खबरें और भी हैं…



Source link