- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- I Wake Up At 5 In The Morning, Do Not Forget To Take Buttermilk With Food, Enjoying The Happiness Of Four Generations
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जिले में अब तक की सबसे बुजुर्ग पॉजिटिव 96 साल की यशोदा जाट हैं। यशोदा जाट शहर के पास ही गांव मूंदड़ी में रहती है। सांस लेने में परेशानी और बुखार के चलते जनवरी में यशाेदा जाट ने डॉक्टर को दिखाया था। वे पॉजिटिव निकलीं, 14 जनवरी को डिस्चार्ज भी हो गईं। घर पर 15 दिन की देखभाल के बाद यशोदा जाट पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने दिनचर्या के काम करने लगी हैं। यशोदा बाई ने बताया कि वे रोज सुबह 5 बजे उठ जाती हैं, मौसम कोई भी हो। झाड़ू लगाती हूं, खूब पानी भी पीती हूं। खाने में छाछ लेना कभी नहीं भूलती। तनाव नहीं लेती, घर में पेड़ पौधों को रोज पानी देती हूं। पोता संजय जाट ने बताया कि सभी संयुक्त परिवार में रहते हैं। दादी अभी पूरी तरह स्वस्थ हैं, सामान्य महिलाओं की तरह ही काम करती हैं। यशोदा बाई का पड़पोता हार्दिक भी अब 8 साल का हो चुका है।