IND vs ENG: Team India का Ahmedabad से Pune का हवाई सफर, VIDEO में देखें पूरा माहौल

IND vs ENG: Team India का Ahmedabad से Pune का हवाई सफर, VIDEO में देखें पूरा माहौल


नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच टी-20 सीरीज 3-2 से जीतने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) की सेना बेहद उत्साहित है. अब टीम इंडिया (Team India) 3 मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) में जलवा दिखाने के लिए पुणे (Pune) पहुंच चुकी है.

पीपीई किट में क्रू मेंबर

बीसीसीआई (BCCI) ने अपने ट्विटर अकाउंट टीम इंडिया (Team India) के हवाई सफर का वीडियो जारी किया है. अहमदाबाद (Ahmedabad) से पुणे (Pune) तक की यात्रा में भारतीय क्रिकेटर्स का खास ख्याल रखा जा रहा है. वीडियो में फ्लाइट के क्रू मेंबर्स पीपीई किट (PPE Kit) में नजर आए.

 

 

महाराष्ट्र में कोरोने के बढ़ते मामले

महाराष्ट्र (Maharashtra) में रविवार को कोविड-19 (Coronavirus in Maharashtra) के 30,535 नए मामले सामने आए हैं, जो कि अब तक के रोजाना मामलों में सबसे ज्यादा हैं. ऐसे में टीम इंडिया (Team India) के क्रिकेटर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं. 
 

यह भी पढ़ें- यूसुफ-युवराज का दिखा जलवा, इंडिया लेजेंड्स बनी चैम्पियन; फैंस ने यूं दिया रिएक्शन

 

खाली स्टेडियम में होंगे मुकाबले

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच पुणे में 3 वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों की सीरीज महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों की वजह से खाली स्टेडियम में खेली जाएगी. महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने फरवरी महीने में ये जानकारी दी थी.

 

 





Source link