ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप: भारत के दिव्यांश और इलावेनिल ने जीता गोल्ड, 10 मीटर एयर रायफल मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में हंगरी को हराया

ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप: भारत के दिव्यांश और इलावेनिल ने जीता गोल्ड, 10 मीटर एयर रायफल मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में हंगरी को हराया


  • Hindi News
  • Sports
  • Divyansh Singh And Elavenil Valarivan Win Gold In 10 Meter Air Rifle Mixed Event At ISSF Shooting World Cup

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

10 मीटर एयर रायफल मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में भारत के दिव्यांश और इलावेनिल (बाएं) ने हंगरी को 16-10 से हराया।

दिल्ली में चल रहे ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप के चौथे दिन भारत ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। दिव्यांश सिंह और इलावेनिल वलारिवान की जोड़ी ने फाइनल में हंगरी की टीम को 16-10 से हराया। यह दिव्यांश का इस टूर्नामेंट में दूसरा मेडल है। इससे पहले उन्होंने 10मी एयर राइफल मेन्स इवेंट में ब्रॉन्ज जीता था। भारत ने अब तक टूर्नामेंट में 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज समेत कुल 10 मेडल जीते हैं। टीम इंडिया टूर्नामेंट में फिलहाल टॉप पर है।

इससे पहले रविवार को भारत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मेन्स और वुमन्स दोनों टीम इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। भारत की ओर से यशस्विनी देसवाल ने अब तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 2 गोल्ड जीते हैं। उन्होंने 10मी एयर पिस्टल टीम इवेंट और वुमन्स सिंगल्स इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

गोल्ड जीतने के बाद भारतीय शूटर्स इलावेनिल और दिव्यांश।

गोल्ड जीतने के बाद भारतीय शूटर्स इलावेनिल और दिव्यांश।

ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप के तीसरे दिन भारत ने यह मेडल जीते –

  • 10 मीटर एयर पिस्टल मेन्स टीम ने गोल्ड जीता। टीम में सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा और शाहजार रिज्वी शामिल थे।
  • 10 मीटर एयर पिस्टल वुमन्स टीम ने गोल्ड जीता। टीम में यशस्विनी देसवाल, मनु भाकर और श्रीनिवेथा परमानंथ शामिल थे।
  • 10 मीटर एयर राइफल मेन्स टीम ने सिल्वर जीता। टीम में एश्वर्य प्रताप सिंह, दीपक कुमार और पंकज कुमार शामिल थे।
  • गनीमत शेख ने स्कीट वुमन्स सिंगल्स इवेंट में ब्रॉन्ज जीता। वे ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला शूटर हैं।

ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप के दूसरे दिन भारत ने यह मेडल जीते –

  • 10 मीटर एयर पिस्टल में यशस्विनी देसवाल ने मनु भाकर को हराकर भारत के लिए पहला गोल्ड जीता था। मनु को सिल्वर से संतोष करना पड़ा।
  • 18 साल के दिव्यांश सिंह ने 10 मीटर एयर राइफल मेन्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
  • 10 मीटर एयर पिस्टल मेन्स में सौरव चौधरी ने सिल्वर मेडल और अभिषेक वर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

वर्ल्ड कप में 53 देशों के 297 शूटर भाग ले रहे
शुक्रवार से शुरू हुए ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप इवेंट में 53 देशों के 297 शूटर भाग ले रहे हैं। इसमें भारत के 57 शूटर्स भी शामिल हैं। अमेरिका, कोरिया, UAE और पाकिस्तान सहित कई देशों के शूटर दिल्ली में बायो-बबल में हैं। वहीं, जापान, चीन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मलेशिया और कुवैत के शूटर शामिल नहीं हुए हैं।

भारत के 4 शूटर्स समेत कुल 6 शूटर्स कोरोना पॉजिटिव
शूटिंग वर्ल्ड कप में 4 भारतीय शूटर्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें से 2 शूटर्स रैपिड फायर इवेंट और 2 शूटर्स 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के हैं। वहीं, 2 विदेशी शूटर्स भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इनमें से एक 10 मीटर एयर पिस्टल और एक 10 मीटर एयर राइफल का शूटर है। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। टूर्नामेंट के दूसरे दिन विदेशी शूटर्स पर कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप भी लगा था।

खबरें और भी हैं…



Source link