मारुति ऑल्टो का नया अवतार जल्द करेगी लॉन्च.
Maruti Suzuki Alto के फीचर्स – कंपनी की तरफ से इस नेक्स्ट जनरेशन कार के फीचर्स को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गयी है, पर जानकारों का मानना है की इस कार में रिवर्स पार्किंग सेंसर, ड्राइवर एंड को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) जैसे खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Hong Guang ने Tesla को पछाड़ा, बनी दुनिया की बेस्ट सेलिंग कार, जानें कीमत
Maruti Suzuki Alto के डिज़ाइन – जानकारों की मानें तो ये कार कंपनी के मशहूर HEARTECT प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जैसा की वैगनआर और एस-प्रेसो जैसी कारों में देखने को मिलता है.एक रिपोर्ट के अनुसार नई Alto की चौड़ाई 1475mm, लंबाई 3395mm और ऊंचाई 1500mm होगी। इसमें नेक्स्ट जनरेशन ऑल्टो में 2465mm का व्हीलबेस दिया जाएगा. इस नयी कार का वजन कम होगा जिस से इस कार का परफॉर्मेंस अच्छा होगा और इसे मजबूती भी मिलेगी. यह भी पढ़ें: Jeep Wrangler का इलेक्ट्रिक वर्जन Magneto लॉन्च हुआ, जानें फीचर्स
Maruti Suzuki Alto का इंजन – भारतीय बाजार में इस कार में कंपनी ने 796cc की क्षमता का इंजन का इस्तेमाल किया है, वहीँ जापान में उपलब्ध Alto में कंपनी ने 660cc की क्षमता का पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है.इस कार का इंजन 48 bhp की पावर और 69Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.इस नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल के माइलेज को और भी बेहतर बनाने के लिए कंपनी इसमें माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम का भी इस्तेमाल कर सकती है.