- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Rain, Thunderstorms Expected In Next 48 Hours In Bhopal, Hoshangabad, Gwalior, Chambal, Jabalpur, Rewa
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजधानी के कुछ हिस्सों में सुबह बादल छाने के बाद बारिश हुई। यहां 0.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। अगले 48 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।
मध्यप्रदेश में सोमवार को फिर मौसम बदल गया है। राजधानी के कुछ हिस्सों में सुबह बादल छाने के बाद बारिश हुई। हालांकि कुछ देर बाद मौसम साफ हो गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में गरज चमक के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान बताया है।
मौसम विभाग के अनुसार साउथ ईस्ट एमपी में ऊपरी हवाओं का चक्रवात बना हुआ है। नॉर्थ राजस्थान के ऊपर भी ऊपरी हवाओं का चक्रवात है। इसके कारण बादल बन रहे है। इसी के चलते भोपाल में सोमवार सुबह हल्की बारिश हुई। यहां 0.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। साथ ही 23 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 48 घंटे में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसमें भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग के जिला में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार बताए गए है। यहां ओले भी गिर सकते है। इसके बाद 24 मार्च को बादल रह सकते है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
रतलाम में अधिकतम तापमान 37.6 दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान रतलाम में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान मण्डला में 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस,ग्वालियर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और 18.1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।