- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- In The Second Phase Of The Siren, The Officer employee Forgot The Social Distancing, The MLA Rushed To The People Wearing Masks As Soon As The Report Came Negative
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सुबह सायरन बजाओ कार्यक्रम में प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
कोरोना संक्रमण को लेकर शासन की गाइडलाइन हो या सीएम के निर्देश खंडवा प्रशासन गंभीर नहीं है। हालात यह है, यहां कलेक्टर खुद लापरवाह है। मंगलवार शाम केवलराम पेट्रोल पंप चौराहा पर सेकंड फेज में सायरन बजाए गए। वाहनों के पहिए रुकना, तो दूर अफसर-कर्मचारी खुद सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए, बल्कि जिले में रोजाना 10-12 पॉजिटिव मिल रहे हैं। अधिकांश शहर से जुड़े होते हैं।
सीएम के निर्देशानुसार ‘मेरा मास्क, मेरी सुरक्षा’ अभियान के तहत प्रशासनिक अमले द्वारा संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लोगों में जागरूकता लाना है। लोग मास्क पहने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। लोगों को यह याद दिलाने के लिए आगामी एक सप्ताह तक शहर व नगरों के मुख्य चौराहों पर सायरन बजाना है, ताकि लोग वाहन रोककर संक्रमण की गंभीरता जान सकें।
पहले दिन मंगलवार सुबह 11 बजे प्रशासन ने नगर निगम चौराहा पर सायरन बजवाए। तब कलेक्टर अनय द्विवेदी्, एसपी विवेकसिंह समेत प्रशासनिक अमला मौजूद रहा, लेकिन दूसरे फेज में शाम 7 बजे केवलराम चौराहा पर निगम कमिश्नर के अलावा कर्मचारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे, जिन्होंने खुलेआम सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया। रास्ते से निकल रहे लोगों ने अफसरों को ही लापरवाह बताया।
रिपोर्ट नेगेटिव आते ही विधायक मास्क लगाने पहुंचे
इधर, गंभीर लापरवाही का दूसरा मामला खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा का है। वे कोरोना संक्रमित थे, मंगलवार सुबह ही उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। शाम को वे केवलराम चौराहा पहुंचे। यहां लोगों को मास्क पहनाने लग गए।