- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Madhya Pradesh MPSTDC Tourism Manager Molestation Charges; Canteen Employee Molested In Bhopal
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मामला नवंबर का बताया जाता है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। – प्रतीकात्मक फोटो
- कई और जगह दुकानें खुलवाने का लालच देकर शारीरिक संधब बनाने का प्रस्ताव तक दिया
- जहांगीराबाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में FIR की
मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के रीजनल मैनेजर एनके स्वर्णकार पर एक कैंटीन संचालिका से छेड़छाड़ किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने उनके खिलाफ जहांगीराबाद पुलिस थाने में छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में FIR भी कराई है।
हालांकि अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। जहांगीराबाद TI वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामला संदिग्ध होने के कारण इसे जांच में लिया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला ने अन्य जगह दुकान खुलवाने के नाम पर मैनेजर पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।
TI वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि करीब 28 वर्षीय महिला की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के एक प्रोजेक्टर में कैंटीन है। उसने आरोप लगाया कि मेरे एकाउंटेंट की गलती से कुछ नुकसान हो गया था। इसके लिए निगम के डायरेक्टर विश्वनाथ और केशव राव प्रसाद से मिली।
उन्होंने बताया कि मिंटो हाल में श्रेत्रीय प्रबंधक (मैनेजर) एनके स्वर्णकार बैठते हैं। उनसे ही जाकर इस संबंध में बात करना होगा। एक नंबर 2020 में मैं उनसे मिलने पहुंची। उन्होंने कहा कि पूरी समस्या समझ लिया है। अलीम को इसी कारण नौकरी से निकाल दिया है।
इसके बाद वे जो बोले उससे मैं अब तक उबर नहीं पाई हूं। वे बोले- मैडल आपके अंदर आकर्षण बहुत है। मैं आपसे मित्रता करना चाहता हूं। वे फाइल की जगह यहां-वहां की बात करने लगे। उन्होंने कहा कि उनके पास कई और प्रोजेक्ट हैं। वे वहां उनके लिए दुकान खुलवा देंगे। आगे आप समझदार हैं।
आप मेरा सहयोग करेंगी, तो मैं आपका सहयोग करूंगा। इसके बाद उनके पास जब भी मिलने जाती, तो किसी को अपने साथ ले जाती। इस कारण वे मुझे छोटी-छोटी बात पर प्रताड़ित करने लगे। TI चौहान ने बताया कि मामला महिला करीब 5 महीने पुराना बता रही है। महिला की शिकायत पर FIR कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जमीन से आसमान तक पहुंचा दूंगा
महिला ने आरोप लगाए कि स्वर्णकार उन पर लगातार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं। कहते हैं कि अगर वे उनका साथ देगी, तो वे उसे जमीन से आसमान पर बैठा देंगे। उन्होंने कई बार उनसे छेड़छाड़ तक की। इतना ही नहीं उनके अनुबंधों को अब रिन्यू भी नहीं किया जा रहा है। अब मेरे स्टाफ को भी परेशान किया जा रहा है।