प्रमोशन: शिवराज ने कहा मध्यप्रदेश में TI को पदोन्नत कर DSP बनाया जाएगा; हकीकत 1080 में से सिर्फ 250 ही बन पाएंगे

प्रमोशन: शिवराज ने कहा मध्यप्रदेश में TI को पदोन्नत कर DSP बनाया जाएगा; हकीकत 1080 में से सिर्फ 250 ही बन पाएंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh Police Inspector (TI) Promote To DSP; Says CM Shivraj Singh Chouhan

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लंब समय से प्रमोशन की राह देख रहे TI को जल्द ही प्रमोट कर DSP बनाया जाएगा। – प्रतीकात्मक फोटो

  • इससे पहले गृहमंत्री भी TI को DSP बनाए जाने की घोषणा कर चुके

मध्यप्रदेश में प्रमोशन की राह देख रहे पुलिस इंस्पेक्टर (TI) के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जल्द ही उन्हें प्रमोट कर DSP बनाए जाने की घोषणा की है। यह बात उन्होंने मंगलवार को मिंटो हाल में आयोजित कार्यक्रम में कही। हालांकि हकीकत यह है कि 1080 में से सिर्फ 250 ही पदोन्नत हो पाएंगे, क्योंकि इतने ही पद खाली हैं। हालांकि उनसे पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी इस तरह की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।

हकीकत

  • DSP के कुल 344 पद खाली हैं
  • 225-250 को ही प्रमोशन से भरा जा सकता है।
  • करीब 100 पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
  • 6 साल की सर्विस वाले TI को DSP बनने पात्रता।
  • वर्तमान में 1080 TI 6 साल की सर्विस पूरी कर चुके।

खबरें और भी हैं…



Source link