Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भाजपा की सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 1 वर्ष पूरा होने पर सरकार विधानसभा के विकास कार्यों को लेकर विधायक प्रदीप लारिया और शैलेंद्र जैन ने मीडिया से चर्चा की। विधायक लारिया ने कहा कि 23 मार्च 2020 को कोरोना की विकट परिस्थितियों में शिवराज सिंह जी ने मुख्यमंत्री के रूप में बागडोर संभाली। प्रदेश में 3 टेस्टिंग लेब थी। जिनकी क्षमता 300 प्रतिदिन थी। शिवराज सरकार ने टेस्टिंग लैब की संख्या 32 कर दी और टेस्टिंग की क्षमता को 33 हजार के पार पहुंचा दिया। इस दौरान कोरोना योद्धाओं को सम्मानित कर 26 दिवंगत योद्धाओं के परिवार को 13 करोड़ की राशि प्रदान की गई। वहीं प्रवासी मजदूरों को 15 करोड़ 50 लाख और निर्माण श्रमिकों को 177 करोड़ की राशि वितरित की।
उपलब्धि भरा रहा साल: जैन
विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के 1 वर्ष के दिन बड़े ही उपलब्धि भरे रहे। सागर तेज गति में बढते हुए शहर के रूप में दिखाई दे रहा है। सागर के लिए एक बड़ी उपलब्धि अटल पार्क हैं। जिसका लोकार्पण हमारी सरकार ने किया है। काकागंज में भी पार्क बनाया गया। चंद्रा पार्क, डाॅ. सर हरीसिंह गौर पार्क, मधुकरशाह पार्क है इस तीनों पार्को का जीर्णोद्धार हुआ है। उन्हें नया स्वरूप दिया। उन्होंने कहा कि जिन वार्डों में स्थान मिलेगा। वहां स्मार्ट शौचालय, खेल के मैदान, व्यायाम शालाओं का निर्माण किया जाएगा। शहर में डेयरियों का विस्थापन भी जल्द किया जाएगा।