- Hindi News
- Mp
- Local
- Rewa
- Government Teacher Lived In Live In For 15 Years, Then Blew 15 Lakh Of The Victim’s Deposited Capital, Now Got Married Second
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रीवा9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- एक महीने से दुष्कर्म पीड़ित SP ऑफिस और थाने के लगा रही चक्कर, FIR तो दर्ज पर नहीं हो रही गिरफ्तारी
कोतवाली थाना क्षेत्र में प्राइवेट शिक्षिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया गया, आरोपी सरकारी स्कूल में शिक्षक है। वह 15 साल तक शिक्षिका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहा। फिर पीड़ित की जमा पूंजी के 15 लाख रुपए हड़प लिए। जब पैसे खत्म हो गए, तो दूसरी शादी भी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 25 फरवरी 2021 को दुष्कर्म मामला तो दर्ज किया, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की जा रही। अब पीड़ित इसके लिए एसपी ऑफिस और थाने के चक्कर काट रही है।
पीड़ित ने बताया, माता पिता नहीं है, जबकि बहन और भाई अलग-अलग रहते हैं। करीब 25 साल पहले वार्ड नंबर 34 निवासी युवक से दोस्ती हुई। उस समय मैं प्राइवेट स्कूल में प्रधानाचार्य थी, जबकि युवक बेरोजगार था। वह दौलत को देखकर प्रेम जाल में फंसाया। क्योंकि मेरे पिता शासकीय प्राचार्य रह चुके हैं। ऐसे में शादी के लिए गहने जेवर और 10 से 15 लाख नकदी समेत बैंक बैलेंस था। जिस पर आरोपी की नजर पहले से थी।
उसने 15 से 20 साल तक यौन शोषण किया। फिर वह मेरे पैसे के दम पर सरकारी मास्टर हो गया। जब लगा, अब मेरा सहारा बनेगा, तब उसने चोरी छिपे दूसरी शादी कर ली। विरोध किया, तो परिवार के लोगों ने धमकी दी। अब न मेरा सहारा बन रहा है और न पैसे दे रहा है। ऐसे में मैंने पुलिस से शिकायत की, जहां FIR दर्ज नहीं की गई। जब मीडिया तक बात पहुंची, तो कई महीने बाद 25 फरवरी को मामला दर्ज हुआ, लेकिन अब गिरफ्तारी नहीं हो रही।