हत्या या आत्महत्या: रीवा में नहर में तैरती मिली युवक की लाश, बाइक नंबर की मदद शिनाख्त

हत्या या आत्महत्या: रीवा में नहर में तैरती मिली युवक की लाश, बाइक नंबर की मदद शिनाख्त


  • Hindi News
  • Mp
  • Local
  • Rewa
  • Found Body Of Young Man Found Floating In Canal In Rewa, Identification Of Young Man By Bike

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रीवा9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

युवक का शव मिलने के बाद उसकी मां बिलखने लगी। इनसेट में युवक।

  • रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के पैपखरा का मामला

रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के पैपखा नहर में युवक की लाश मिली है। आनन-फानन में ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद किया। कुछ देर बाद पुलिस को बाइक नहर के किनारे पड़ी होने की सूचना मिली। गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। युवक की शिनाख्त सगरा निवासी नवदीप तिवारी पिता शिवकुमार तिवारी के रूप में हुई है। इधर, परिजनों के आरोप पर पुलिस हत्या या आत्महत्या के बीच उलझी हुई है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह​ पैपखरा, उकठा और कंचनपुर के ग्रामीणों ने रायपुर कर्चुलियान पुलिस को सूचना दी, युवक की लाश नहर में पड़ी है। पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। होमगार्ड के गोताखोरों ने नहर से शव को बाहर निकाला। युवक की शिनाख्ती के प्रयास शुरू किए गए, तो कुछ ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दूर बाइक नहर के किनारे खड़ी है। तुरंत पुलिस ने गाड़ी नंबर के अधार पर परिजनों को सूचना दी।

लगाया हत्या का आरोप
मृतक की मां बिलखते हुए बताया कि बेटा आत्महत्या करने वाला नहीं है। उसकी हत्या की गई है। ऐसे में पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link