IND VS ENG: शिखर धवन ने ठोका अर्धशतक (फोटो-एएफपी)
शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में अर्धशतक लगाया, 68 गेंदों में पूरा किया 31वां अर्धशतक
शिखर धवन ने अपनी अर्धशतकीय पारी के साथ ही वीरेंद्र सहवाग की बराबरी भी कर ली. शिखर धवन ने बतौर ओपनर 48वीं बार 50 से अधिक रनों की पारी खेली. वीरेंद्र सहवाग ने भी बतौर ओपनर 48 बार 50 से ज्यादा रन बनाए थे.
शिखर धवन की बेहतरीन पारी
पुणे के एमसीए स्टेडियम की पिच शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों की मदद कर रही थी. पिच पर स्विंग के साथ-साथ उछाल भी था लेकिन धवन ने मार्क वुड, सैम कर्रन और टॉम कर्रन जैसे गेंदबाजों का बेहतरीन अंदाज में सामना किया. धवन ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर 31वीं बार वनडे अर्धशतकीय साझेदारी की. हालांकि इसके बाद रोहित शर्मा अपना विकेट गंवा बैठे. रोहित शर्मा के जाने के बाद धवन ने मोर्चा संभाले रखा और मोइन अली की गेंद पर छक्का जड़ अपना अर्धशतक पूरा किया.