NZ vs BAN: तमीम इकबाल ने वनडे में अपना 50वां अर्धशतक जड़ा (Blackcaps/Twitter)
NZ vs BAN: तमीम इकबाल ने ‘कॉट एंड बोल्ड’ के फैसले में जीवनदान पाने के बाद वनडे में अपना 50वां अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 108 गेंदों पर 78 रन बनाए, जिसमें 11 चौके शामिल हैं. इसके बाद जिम्मी नीशम ने उन्हें रनआउट किया.
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मैच क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. न्यूजीलैंड सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है. दूसरे वनडे मैच में भी न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 271 रनों पर रोका. मैच के दौरान कीवी ऑलराउंडर जिम्मी नीशम ने गेंद डाली, जिस मुशफिकुर रहीम ने खेला. गेंद क्रीज के पास ही गिरी और उन्होंने नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े तमीम इकबाल को सिंगल के लिए बुलाया.
जिस सॉफ्ट सिग्नल के कारण सूर्यकुमार आउट हुए थे, उससे तमीम इकबाल बाल-बाल बचे
IND vs ENG: ‘नो आर्चर, नो रूट’ वाले बयान पर आकाश चोपड़ा ने कर दी माइकल वॉन की बोलती बंद
तमीम इकबाल ने इस पर दौड़ लगाई, लेकिन नीशम की फुटबॉल स्किल के सामने मात खा गए. नीशम ने अपने बाएं पैर से गेंद को स्ट्राइकर एंड पर ले गए और पैर से ही स्टम्प्स को उड़ा दिया. इस दौरान इकबाल क्रीज से थोड़ा बाहर रह गए और इस तरह वह रन आउट हो गए. ब्लैक कैप्स के ट्विटर हैंडल से जिम्मी नीशम के इस बेहतरीन रन आउट के वीडियो को शेयर किया गया है.
Neesham through on goal! It’s out. @JimmyNeesh with some fine footwork to break the @BCBtigers partnership. 133/3 now in thee 31st over as the players have a drink. Tamim Iqbal out for 78. Follow play LIVE with @sparknzsport #NZvBAN pic.twitter.com/0mmjguWNYd
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) March 23, 2021
बता दें कि तमीम ने ‘कॉट एंड बोल्ड’ के फैसले में जीवनदान पाने के बाद वनडे में अपना 50वां अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 108 गेंदों पर 78 रन बनाए, जिसमें 11 चौके शामिल हैं. मिथुन ने 57 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 73 रन की पारी खेली. यह उनका वनडे में छठा अर्धशतक है. इन दोनों के अलावा मुशफिकुर रहीम ने 34 और सौम्या सरकार ने 32 रन का योगदान दिया जिससे बांग्लादेश पहले मैच की तुलना में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहा. पहले मैच में उसकी टीम 131 रन ही बन पाई थी और आठ विकेट से हार गई थी.
Bangladesh captain Tamim Iqbal has paved the way today, showing his team how to take on the @BLACKCAPS bowlers on their home turf.@grantelliottnz with the eagle 👀 #NZvBAN pic.twitter.com/lNVw0dAPYV
— Spark Sport (@sparknzsport) March 23, 2021
न्यूजीलैंड की तरफ से मिशेल सैंटनर सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 51 रन देकर दो विकेट लिए. तमीम जब 34 रन पर खेल रहे थे तो 15वें ओवर में उन्होंने तेज गेंदबाज काइल जेमीसन को वापस कैच थमा दिया था. जेमीसन कैच लेने के प्रयास में गिर गए और उनका हाथ नीचे जमीन से लग गया. मैदानी अंपायर ने तमीम को आउट दे दिया, लेकिन बल्लेबाज ने रेफरल लिया और तीसरे अंपायर ने कई कोण से जांच करने के बाद फैसला दिया कि जेमीसन का गेंद पर पूरा नियंत्रण नहीं था.