अभी से थोड़ा कम: स्वाद बढ़ाएं पर साल्ट कम हो; क्योंकि हेल्दी रहने के लिए दिनभर में सिर्फ एक चुटकी नमक काफी है

अभी से थोड़ा कम: स्वाद बढ़ाएं पर साल्ट कम हो; क्योंकि हेल्दी रहने के लिए दिनभर में सिर्फ एक चुटकी नमक काफी है


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Increase Taste But Reduce Salt; Because Just A Pinch Of Salt Is Enough Throughout The Day To Stay Healthy

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • साल्ट अवेयरनेस वीक के तहत शहर के डाइटिशियन लोगों को कर रहे जागरूक

खाने में नमक नहीं तो टेस्ट नहीं। कोई भी फूड हो उसमें कितने ही मसाले डाल दिए जाएं, लेकिन नमक ना हो तो वह खाना बिना स्वाद का ही लगता है। शरीर में ज्यादा नमक हो जाए तो इससे कई बीमारियां होने लगती हैं। भारत में अधिकतर लोग एक ही दिन में 10 से 15 ग्राम नमक खाते हैं, जो कि नुकसानदायक है।

यह हम इसलिए बता रहे हैं क्योंकि डब्ल्यूएचओ और एफएसएसएआई की ओर से साल्ट अवेयरनेस वीक पिछले हफ्ते सेलिब्रेट किया गया। इसे लेकर शहर के डाइटिशियन इन दिनों लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इस बार की थीम मोर फ्लेवर्स, लेस साल्ट है। जिसको लेकर शहर के डाइटिशियन सोशल मीडिया के साथ पैशेंट्स को जागरूक कर रहे हैं।

भारत में अधिकतर लोग एक दिन में 10 से 15 ग्राम नमक खाते हैं, जो नुकसानदायक है

नमक की जगह नींबू इमली का उपयोग करें

डाइटिशियन रश्मि श्रीवास्तव ने कहा कि खाने का फ्लेवर बढ़ाएं व नमक कम खाएं। नमक की जगह पोदिना, नींबू, इमली, लहसुन, जीरा, अदरक, धनिया और अन्य का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। फास्ट फूड में हिडन सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। बाहर के फास्ट फूड को अवॉइड करना चाहिए।

खाने में बदल-बदल कर खाएं नमक

न्यूट्रीशियनिस्ट डॉ. दीप्ति भार्गव ने बताया कि खाना पकाते समय जितना नमक लिया है उतने ही नमक की जरूरत शरीर को होती है। सब्जियों और फूड में नेचुरल साल्ट होता है। इसलिए नमक को भी बदलते रहना चाहिए। अगर रोजाना साधारण नमक ले रहे हैं तो कुछ दिन काला नमक और सेंधा नमक खा सकते हैं।

एक दिन में 5 ग्राम नमक ही काफी है

डाइटिशियन अमिता सिंह ने बताया कि आईसीएमआर के तहत 1 दिन में 5 ग्राम ही नमक खाना चाहिए। इससे कम नमक खाने से हाइपोनेट्रिनिया बीमारी हो जाती है। चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं होती हैं। ज्यादा नमक खाने से किडनी डेमेज, ब्रेन स्टॉक, बीपी हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां होती हैं।

ऐसे कम कर सकते हैं नमक की मात्रा को

  • खाने की टेबल पर साल्ट शेकर न रखें।
  • दालों और पकाई हुई सब्जियों को छोड़कर बाकी खाने में ऊपर से नमक न लें। सलाद में नमक न लें।
  • प्रोसेस्ड और डिब्बाबंद फूड कम ही खाएं। रेस्तरां में खाते समय नमक के बारे में भी जानकारी लें।
  • कई मीठे फूड में भी हिडन नमक होता है। कई सॉस में अधिक नमक होता है।
  • कम नमक डालकर पकाने के लिए खाने में लहसुन, अमचूर की नींबू, मात्रा बढ़ाई जा सकती है।

डर के मारे न छोड़े नमक

कई बार लोग कहते हैं कि साधारण नमक की जगह काला नमक या सेंधा नमक इस्तेमाल करें, लेकिन इसमें पोटेशियम की मात्रा बढ़ी होती है। इसे भी ज्यादा नही खाना चाहिए। कई लोग ऐसे भी हैं जो डर के मारे नमक छोड़ देते हैं, लेकिन ऐसा नही करना चाहिए।

खबरें और भी हैं…



Source link