- Hindi News
- Mp
- Local
- Rewa
- BJP MLA ND Tripathi’s Sharp Remarks Against His Own Government, Said Government Used Corona Weapon To Stop Vindhya Mahakumbh
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सतना4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बुधवार को विधायक ने पत्रकारों को जानकारी दी।
- 25 मार्च को बीटीआई मैदान में आयोजित होने वाला कार्यक्रम स्थगित
‘मेरा विंध्य, मुझे लौटा दो’ की मुहिम चलाकर अलग विंध्य प्रदेश की मांग करने वाले मैहर के भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी सरकार के खिलाफ हमलावर हो गए हैं। बुधवार सुबह सर्किट हाउस में जैसे ही नारायण समर्थक एकत्र हुए, तो कलेक्टर अजय कटेसरिया ने 25 मार्च को आयोजित होने वाले विंध्य महाकुंभ की अनुमति नहीं दी।
इसके बाद नारायण त्रिपाठी ने कहा कि आंदोलन को देखते हुए सरकार ने कोरोना अस्त्र का इस्तेमाल किया है। मैं पाप का भागीदार नहीं बनना चाहता। अगर सभा के बाद क्षेत्र में कोरोना के बढ़े, एक भी मौत हुई तो मुझे दोषी ठहराया जाएगा। ऐसे में कल का महाकुंभ स्थगित करना पड़ रहा है। जब कोरोना कम होगा, तो विंध्य महाकुंभ होगा। त्रिपाठी ने कोरोना को अपने हित के अनुसार इस्तेमाल का आरोप लगाया है।
इसलिए मुखर हुए विधायक
बता दें, मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी करीब तीन-चार माह से अलग विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर जन आंदोलन चला रहे हैं। वह सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर आदि जगहों पर 100 से ज्यादा सभाएं कर चुके हैं। वह ‘मेरा विंध्य, मुझे लौटा दो’ का स्लोगन और पोस्टर बनाकर मुहिम चला रहे हैं।
हर आंदोलन में सरकार की खिंचाई
राजनीतिक जानकारों ने बताया, नारायण त्रिपाठी के हर आंदोलन में अपनी ही सरकार की खिंचाई करते हैं। उनके लगातार विरोधी बयान से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी तलब कर चुके हैं। वहीं, पार्टी द्वारा कहा जाता है, ये मुददा मैहर विधायक का निजी मुददा है। इसको पार्टी से कोई लेना देना नहीं है, सतना दौरे पर आए शिवराज सिंह चौहान भी उतना भाव नहीं दिए जितना अन्य विधायको और पहले उनको देते थे।
कौन हैं एनडी त्रिपाठी
मैहर के नारायण त्रिपाठी वर्तमान समय में भाजपा पार्टी से विधायक हैं। वे 2003 में सपा से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद 2008 में भाजपा के मोती लाल तिवारी से हार गए। 2013 में कांग्रेस पार्टी ज्वाॅइन कर चुनाव लड़ा और दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए, लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से अनबन हो गई। उन्होंने विधायक पद से 2015 में इस्तीफा दे दिया। इसके बाद 2016 में मैहर में उपचुनाव हुए। नारायण त्रिपाठी तीसरी बार भाजपा से विधायक बने। इसी तरह 2018 में विधानसभा चुनाव जीते।