ओपन एयर जिम: मेघदूत गार्डन में मॉर्निंग वॉक, रनिंग के बाद अब 11 लाख रुपए की लागत से जिम शुरू, मंत्री सिलावट और विधायक रमेश मेंदोला ने की कसरत

ओपन एयर जिम: मेघदूत गार्डन में मॉर्निंग वॉक, रनिंग के बाद अब 11 लाख रुपए की लागत से जिम शुरू, मंत्री सिलावट और विधायक रमेश मेंदोला ने की कसरत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Meghdoot Upvan (Indore); Open Air Gym Inaugurates By Minister Tulsi Silawat And MLA Ramesh Mendola

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेघदूत उपवन में मॉर्निंग वॉक, रनिंग, योगा के बाद अब लोग जिम का भी आनंद उठा सकेंगे। बुधवार सुबह शहर के सबसे बड़े ओपन एयर जिम का शुभारंभ मंत्री तुलसी सिलावट और विधायक रमेश मेंदोला ने किया। विधायक रमेश मेंदोला की पहल पर इसे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा लगाया गया है। दोनों ही नेताओं ने यहां पर कसरत भी की।

मंत्री सिलावट ने कहा कि मेंदोला विधायक भले ही इस क्षेत्र के हैं, लेकिन वे पूरे इंदौर के दादा दयालु हैं। कोरोना काल में भी उन्होंने अपने संकल्प से जनसेवा का कीर्तिमान रचा था और उनका यही संकल्प उन्हें सबका लाड़ला बनाता है। उन्होंने लोगों को कोरोना से बचाव का संदेश भी दिया।

विधायक मेंदोला ने कहा कि यहां करीब 8 लाख की लागत से 11 तरह की जिम मशीनें लगाई गई हैं। इससे लोगों में सेहत के लिए जागरूकता बढ़ेगी। मेंदोला ने इस अवसर पर वहां मौजूद लोगों को मास्क वितरित किए और बच्चों को अपने हाथ से मास्क पहनाकर कोरोना से बचाव का संदेश दिया।

खबरें और भी हैं…



Source link