Hero के वाहन होने जा रहे महंगे
अगर आप बाइक या स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं तो जल्द ही ले लें, क्योंकि हीरो मोटो कार्प (Hero Motocorp) 1 अप्रैल, 2021 से अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमतें बढ़ाने जा रही है.
जानिए कितनी होगी महंगी
कंपनी के अनुसार विभिन्न स्तरों के दो-पहिया वाहनों की कीमतों में 2,500 रुपये तक की वृद्धि की जाएगी और यह मॉडल तथा बाजार विशेष पर निर्भर करेगी. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में स्टील, तांबा और कच्चे तेल जैसी वस्तुओं की कीमतों में पर्याप्त वृद्धि के कारण वाहनों की कीमत बढ़ाने जा रही है.
एक्सपर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बिक्री में दो अंकों की वृद्धि के बावजूद, ऑटोमेकर्स का परिचालन लाभ और मार्जिन अगली तिमाही और वित्त वर्ष 22 में कम हो सकता है, क्योंकि बढ़ती पेट्रोल की कीमत आने वाले महीनों में मोटरसाइकिलों की बिक्री को प्रभावित कर सकती है. हालांकि कंपनी को वित्त वर्ष 22 में दो वित्तीय वर्षों के बाद बिक्री में वृद्धि देखने की उम्मीद है.ये भी पढ़ें: अब बिना पैसे के घर लाए New Tata Safari, ये बैंक दे रहा है 100% फाइनेंस की सुविधा, मिलेंगे कई अन्य ऑफर भी
फरवरी में सबसे ज्यादा बिकी हीरो की ये बाइक
भारतीय दोपहिया उद्योग के लिए फरवरी 2021 का महीना बिक्री के लिहाज से काफी अच्छा साबित हुआ है. हीरो मोटोकॉर्प की Hero Splendor (हीरो स्प्लेंडर) ने दोपहिया वाहन उद्योग में अपना दबदबा बकरकार रखा है. फरवरी के महीने में Hero Splendor की 2,47,422 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई, जो पिछले साल के इसी महीने में बेची गई यूनिट्स की तुलना में 14 फीसदी ज्यादा है. हीरो ने फरवरी 2020 में Splendor की 2,15,196 यूनिट की बिक्री की थी.
सबसे ज्यादा बिकने वाली दोपहिया वाहनों की सूची में दूसरे नंबर पर भी हीरो की ही एक अन्य मोटरसाइकिल है – HF Deluxe (एचएफ डीलक्स). कंपनी पिछले महीने Hero HF Deluxe की 1,26,309 यूनिट्स की बिक्री करने में कामयाब रही. वहीं फरवरी 2020 की तुलना में एचएफ डीलक्स की बिक्री में लगभग 28 फीसदी की गिरावट आई है.