ठाकुरदास नागवंशी ने लोगों से चर्चा की: विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए लोगों से लिए सुझाव

ठाकुरदास नागवंशी ने लोगों से चर्चा की: विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए लोगों से लिए सुझाव


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पिपरिया3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा की मौजूदा सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने शहर के सभी वर्गों से चर्चा की। विधायक ने उनके कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए लोगों से अपेक्षित विकास कार्यों और समस्याओं को लेकर सुझाव मांगे। कार्यक्रम में भाजपा ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के प्रतिनिधित्व के रूप में लोगों को आमंत्रित किया था।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे। विधायक द्वारा सुझाव मांगी जाने पर लोगों ने शासकीय अस्पताल, यातायात, पार्किंग, बिजली कंपनी की मनमानी सहित अलग-अलग बिंदुओं पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में लोगों ने विधायक से सवाल भी किए। पिपरिया को जिला बनाने और सरकारी अस्पताल में स्टाफ की कमी पर विधायक नागवंशी ने कहा कि उनके द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिपरिया को जिला बनाए जाने की मांग उन्होंने विधानसभा में की है।

खबरें और भी हैं…



Source link