तीन चोरों से 10 लाख के जेवर जब्त: भोपाल का निगरानी बदमाश गैंग बना जबलपुर में करता था चोरी, ऑनलाइन गैस कटर खरीद कर कुंदा काटकर करता था चोरी

तीन चोरों से 10 लाख के जेवर जब्त: भोपाल का निगरानी बदमाश गैंग बना जबलपुर में करता था चोरी, ऑनलाइन गैस कटर खरीद कर कुंदा काटकर करता था चोरी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Bhopal Rogue Gang Used To Monitor Robbery In Jabalpur, Buying Online Gas Cutter And Stealing By Cutting The Swivel

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • संजीवनी नगर पुलिस ने पांच चोरी की वारदातों का किया खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी करने के बाद रात में वारदात को देते थे अंजाम
  • भोपाल में सरगना के खिलाफ दर्ज हैं 18 चोरी के मामले, जबलपुर में भी पूर्व में दो बार हो चुका है गिरफ्तार

संजीवनी नगर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर 10 लाख रुपए के जेवर जब्त किए। गिरोह का सरगना भोपाल का निगरानी बदमाश है। वहां भी उसके खिलाफ 18 चोरी के प्रकरण दर्ज हैं। ये गिरोह यहां दिन में सूने घरों की रेकी करते थे और रात में गैस कटर से कुंदा काटकर चोरी करते थे। आरोपी इतने शातिर है कि ये चोरी के मोबाइल का प्रयोग कर ऑनलाइन गैस कटर खरीदते थे। आरोपियों से पांच चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है।

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बुधवार को गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि संजीवनी नगर पुलिस ने भैरवनगर तिलवारा निवासी सचिन उर्फ देवेंद्र सोंधिया (30), कोटना सुल्तानाबाद नूरीनी मस्जिद के पास कमला नगर भोपाल निवासी अकील खान (36) और पनबूड़ी खजरी खिरिया बायपास माढ़ोताल निवासी संतोष केवट (18) को गिरफ्तार किया। अकील भी वर्तमान में पनबूड़ी खजरी-खिरिया में रह रहा था। आरोपियों की निशानदेही पर 180 ग्राम सोने के जेवर, दो किलो चांंदी के जेवर, कैमरा, गैस कटर, लोहे की रॉड, पिंचेश आदि जब्त किए गए हैं।
संजीवनी नगर क्षेत्र में हुई पांच चोरी की वारदातों का खुलासा
एएसपी गोपाल खांडेल के मुताबिक आरोपियों ने साईकॉलोनी धनवंतरी नगर नवासी जाहर सिंह ठाकुर, पूजा होम्स धनवंतरी नगर निवासी सुनीता भानू, हाउसिंग बोर्ड कॉलानी धनवंतरी नगर निवासी केएन अहिरवार, रूद्राक्ष पार्क गंगानगर निवासी कमल सिंह मरकाम और साईं कॉलोनी धनवंतरी नगर निवासी रामू सेन के सूने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी बड़े ही शातिर हैं। ये दिन में घूम कर कॉलोनी के सूने घरों की रेकी करते थे और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
चोरी करने निकले थे कि पुलिस के हत्थे चढ़ गए
संजीवनी नगर टीआई भूमेश्वरी चौहान के मुताबिक आरोपी मंगलवार की रात चोरी की वारदात को अंजाम देने निकले थे। रात्रि गश्त के दौरान तीनों आरोपी लाल बिल्डिंग के पास घूमते हुए दिखे। संदेह के आधार पर पूछताछ हुई तो उनके बारे में पता चला। इसके बाद आरोपियों ने क्षेत्र में हुई पांच चोरी की वारदातों को स्वीकार करते हुए चोरी का माल जब्त कराया।

संजीवनी नगर में हुई पांच चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा व अन्य।

संजीवनी नगर में हुई पांच चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा व अन्य।

शातिर अपराधी है भोपाल का अकील खान
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि गिरफ्त में आया भोपाल निवासी अकील खान शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ भोपाल के कमला नेहरू थाने में 18 चोरी के प्रकरण दर्ज हैं और सभी मामले न्यायालय में लंबित हैं। उक्त आरोपी पूर्व में अधारताल थाने में 10 और गोहलपुर थाने में दो चोरी के प्रकरणों में गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी भोपाल का निगरानी बदमाश है।

खबरें और भी हैं…



Source link