दुष्कर्मी चाचा को उम्रकैद: निवाड़ी में ​दो साल पहले 12 वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म कर गर्भवती किया था, कोर्ट ने सुनाया फैसला

दुष्कर्मी चाचा को उम्रकैद: निवाड़ी में ​दो साल पहले 12 वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म कर गर्भवती किया था, कोर्ट ने सुनाया फैसला


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बुधवार को एसपी ने मीडिया को जानकारी दी।

निवाड़ी जिले में 12 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के मामले में आरोपी चाचा को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामले में विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट न्यायाधीश एके सिंह ने सुनवाई की। पैरवी कर रहे एडीपीओ पंकज द्ववेदी ने बताया बुधवार को कोर्ट ने सुनवाई की। कोर्ट ने प्रत्यक्ष, परिस्थिति जन्य और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया है।

बुधवार को निवाड़ी एसपी आलोक कुमार सिंह ने मीडिया को बताया, जिले में महिला व बेटियों के साथ अन्याय करने वाले अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाकर बेटियों को न्याय दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें, दुष्कर्म पीड़ित गर्भवती थी। पीड़ित की जान को खतरा हो सकता था, जिसे देखते हुए न्यायिक कार्रवाई शुरू की गई। हाईकोर्ट के आदेश पर पीड़ित का गर्भपात कराया गया था।

स्कूल खुलने के बहाने ले गया था बच्ची को

पुलिस के अनुसार 12 वर्षीय बच्ची ने अपनी मां के साथ 24 सितंबर 2019 को थाने में शिकायत की थी। शिकायत में बताया, पीड़ित अपने माता-पिता के साथ बानमोर मजदूरी करने गई थी। 8 अप्रैल 2019 को पीड़ित का चाचा बानमोर आया। बोला- स्कूल खुलने का समय हो गया है। पढ़ाई बर्बाद हो रही है। इसके बाद पीड़ित भतीजी को अपने साथ गांव ले गया। सितंबर माह में जब माता-पिता गांव पहुंचे, तो देखा बेटी का पेट बढ़ा हुआ है। संदेह होने पर पूछताछ की। इस पर बच्ची ने आपबीती बताई। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं…



Source link