दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर: औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर: औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पिपरिया3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिपरिया के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा महाविद्यालय के युवाओं के लिए दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर लगाया गया। यह आयोजन एमएसएमई विकास संस्थान, इंदौर, श्रम मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से किया गया। शिविर में महाविद्यालय के लगभग 86 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

शिविर में विद्यार्थियों को राज्य एवं केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न उद्यम संबंधी योजनाओं तथा ऋण योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई और स्वयं का उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दाैरान प्राचार्य डॉ. राजीव माहेश्वरी, डॉ. रवि उपाध्याय, डॉ. अनिता सेन, किटी मौर्य, डॉ. कमल वाधवा, डॉ. एसके मेहरा, डॉ. केडब्ल्यू शाह उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…



Source link