दो बसों की आमने-सामने टक्कर: ओवरटेक करने के चक्कर में भिड़ीं बसें , 24 से ज्यादा यात्री घायल

दो बसों की आमने-सामने टक्कर: ओवरटेक करने के चक्कर में भिड़ीं बसें , 24 से ज्यादा यात्री घायल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सतना2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दोनों बसों में आमने-सामने टक्कर हो गई।

नेशनल हाइवे 39 में बुधवार शाम करीब 6.30 बजे माधवगढ के पास दो बसें आपस में टकरा गईं। आमने-सामने हुई टक्कर में करीब 24 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। बताया जाता है कि हादसा ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ। राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। साथ ही, डायल 100 समेत कोलगवां और रामपुर बाघेलान पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एबुंलेस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

ग्रामीणों ने बताया, माधवगढ़ के काली बाग नाले के ऊपर बालाजी बस सर्विस की बस क्रमांक एमपी 07 पी 8200 रीवा से चलकर ग्वालियर जा रही थी। वहीं, विक्रम ट्रैवल्स की बस क्रमांक एमपी 19 पी 1572 सतना की ओर से रीवा जा रही थी। जैसे ही, दोनों वाहन माधवगढ के पास पहुंचे, तो बालाजी बस सर्विस का बस चालक ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही बस में भिड गया। बस में सवार यात्रियों ने बताया, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ समय के लिए लगा जैसे जान ही निकल गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई।

खबरें और भी हैं…



Source link